फिल्म ‘रामायण’ मचाएगा तहलका,रणबीर कपूर और यश की जोड़ी होगी हिट
रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है. जो दिवाली पर आएगी, पर फिलहाल एक इंतजार खत्म हो गया है. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने ब्रह्म मुहूर्त में फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है, क्योंकि ट्रेलर आ चुका है. 4 मिनट और 9 सेकंड का ट्रेलर बेहद जबरदस्त है. जहां न सिर्फ श्री राम बने रणबीर कपूर देखने को मिले, बल्कि रावण की एक झलक ने फैन्स को खुश कर दिया. यह किरदार यश निभा रहे हैं, जो रावण के लुक में बहुत जबरदस्त लगे. उनके एक्सप्रेशंस इतने गजब हैं कि क्या ही बोला जाए. साथ ही माता सीता बनीं साई पल्लवी और लक्ष्मण बने रवि दुबे का लुक भी सामने आ चुका है. जानिए ट्रेलर में क्या-क्या खास है और 4 मिनट का वीडियो कैसा है?रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा, जिसके लिए तेजी से तैयारी चल रही है. इस पिक्चर को ग्लोबल लेवल पर बनाया जा रहा है, तो उम्मीद भी ज्यादा है. दरअसल पूरी पिक्चर का बजट ही 4000 करोड़ रुपये है, जो खुद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कंफर्म किया है. दरअसल ‘रामा’ ग्लिम्प्स के बाद जितनी ट्रोलिंग मेकर्स को मिली थी, ट्रेलर सच में जबरदस्त है. कुछ सीन्स में बड़े-बड़े राक्षसों को देखकर लोग बेशक सवाल उठा सकते हैं. पर 4 मिनट के ट्रेलर में ऐसा बहुत कुछ है, जिसे देखने के बाद लोग X पर तारीफ भी कर रहे हैं.रामायण ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर से नहीं, बल्कि यश से हुई है.

जो कहते हैं- तुम्हारा नया राजा हूं. और फिर शुरू होती है असली जंग. ट्रेलर में रावण के अलग-अलग लुक देखने को मिले हैं. न सिर्फ एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी, बल्कि यश इस अंदाज में पूरी तरह से जच रहे हैं. जी हां, वो कहते हैं- ”देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोक में एक ही राज होगा- रावण राज”. जितने बेहतरीन यश लग रहे हैं, तो रणबीर कपूर भी कम नहीं है. जिनके चेहरे की सरलता और मासूमियत देखकर लगता है कि इस रोल के लिए कोई और बेस्ट नहीं हो सकता था.इस बार ट्रेलर में भारतीय टच की कोई कमी नहीं दिखी है. जी हां, ट्रेलर के विजुअल्स इतने बेहतरीन हैं, जिनकी जितनी ज्यादा तारीफ की जाए, वो भी कम है. खुद लोगों को एक-एक सीन देखकर फील हो रहा है कि यह मैजिक है. लड़ाई के विजुअल्स हों या फिर राम और रावण की अलग-अलग दुनिया के. सबकुछ परफेक्ट तरह से तैयार किया गया है. खासकर बैकग्राउंड म्यूजिक इस ट्रेलर के हर एक सीन को निखार रहा है.ट्रेलर में कई एक्टर्स के लुक सामने आ गए हैं, जिसमें सुपर्णखा बनी रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, लक्ष्मण बने रवि दुबे शामिल हैं. पर साई पल्लवी भी माता सीता के किरदार में काफी जच रही हैं.रिलीज होते ही एक्स पर फिल्म ट्रेंड करने लगी और लोगों ने इसे अब तक की सबसे भव्य पौराणिक फिल्मों में से एक बताया. इतना ही नहीं, ट्रेलर देखकर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि यश के आगे रणबीर फीके पड़ गए हैं.नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ के ट्रेलर का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था और मेकर्स ने इसे दुनिया के सामने लाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को चुना. ट्रेलर देखने के बाद तमाम तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, लेकिन सबका एक ही कहना है कि पूरे ट्रेलर में यश ने रावण बनकर लाइमलाइट लूट ली।हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा यश के रावण की हो रही है. जैसे ही उनकी एंट्री होती है, पूरा माहौल बदल जाता है. उनका लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है. वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में शांत और दमदार नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बातें यश के रावण को लेकर हो रही हैं.इसके अलावा, लोगों ने रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की और बताया कि उनको राम के किरदार के लिए कास्ट करना सबसे अच्छा फैसला था. एक यूजर ने अपने X अकाउंट पर लिखा, “रणबीर कपूर हर सीन राम के रूप में बहुत ही शानदार लग रहे हैं.” किरदारों के अलावा फिल्म के वीएफएक्स की भी खूब तारीफ हो रही है और लोग म्यूजिक को भी बेहतरीन बता रहे हैं.एक यूजर ने X पर लिखा, “रामायण ट्रेलर में यश जबरदस्त लग रहे हैं और उन्होंने ‘स्क्रीन प्रेजेंस’ का मतलब ही बदल दिया है. सच कहूं तो, वो एक ऐसे खूंखार दरिंदे की तरह लग रहे हैं जो सबको खा जाने को तैयार है. सबसे बुरे विलेन का रोल करने के बावजूद उन्हें सबसे ज्यादा तालियां और चीयर्स मिलेंगी… उनका औरा सच में बेमिसाल है।
