वनडे सीरीज में इंग्लैंड से ऐसे निपटेगी भारतीय टीम!इन खिलाड़ियों से इंडिया को है बड़ी उम्मीदें
देखा था न, T20 सीरीज में क्या हुआ था? 9 मीटर का रचा चक्रव्यूह ही तो थो, जिसमें फंसाकर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. 9 मीटर के चक्रव्यूह से यहां मतलब शॉर्ट पिच गेंदबाजी से है. इंग्लैंड ने T20 सीरीज में शॉर्ट ऑफ लेंग्थ का इस्तेमाल कर ही भारतीय बल्लेबाजों को फंसाया था. गेंदबाज जब शॉर्ट पिच डिलीवरी के लिए जाता है तो वो अमूमन 9 मीटर के लेंग्थ से ही गेंद को बाउंस कराता हैं. हालांकि, पिच और बल्लेबाज के मुताबिक इसमें बदलाव भी दिखता है. आमतौर पर वैसे लेंग्थ 7 से 10 मीटर के बीच ही होती है. ये वो लेंग्थ है, जिसका इस्तेमाल टीम इंडिया के खिलाफ अब इंग्लैंड वनडे सीरीज में भी कर सकता है.T20 सीरीज में जब इंग्लैंड ने शॉर्ट ऑफ लेंग्थ गेंदों का इस्तेमाल किया था, तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उसे खेलने में काफी परेशानी हुई थी. उसकी उसी परेशानी ने आगे टीम इंडिया की शर्मनाक कहानी को भी अंजाम दिया था. भारत को 5 T20 की सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. वो तो गनीमत रही थी एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, नहीं तो आंकड़ा 0-5 ही दिखता.साउथैम्प्टन में खेले 5वें T20 से पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 118 शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल किया, जिस पर भारत ने 11 विकेट खोए. उसने उन 118 गेंदों पर 144.9 की स्ट्राइक रेट और 15.54 की औसत से 171 रन बनाए थे. अब इसमें 5वें T20 में शॉर्ट ऑफ लेंग्थ डिलीवरी पर गिरे 3 और विकेटों को जोड़ दें तो उससे साफ हो जाता है T20 सीरीज में कुल 14 बार भारतीय बल्लेबाज 9 मीटर के चक्रव्यूह में फंसते दिखे हैं.

साउथैम्प्टन में खेले 5वें T20 में टीम इंडिया के 8 विकेट गिरे थे, जिसमें अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे ने अपने विकेट शॉर्ट ऑफ लेंग्थ बॉल पर गंवाए थे.इंग्लैंड ने शॉर्ट ऑफ लेंग्थ बॉल का इस्तेमाल कर T20 सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को फंसाया ही नहीं बल्कि कुछ की कमजोरियों को भी उजागर करने का काम किया. ऐसे बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है, जिन्हें जोफ्रा आर्चर ने 3 में से 2 मैचों में अपनी शॉर्ट बॉल पर चलता किया.इसमें हैरानी नहीं होगी कि टीम इंडिया को फंसाने के लिए इंग्लैंड वनडे सीरीज में भी उसी शॉर्ट ऑफ लेंग्थ का इस्तेमाल करती दिखे. लेकिन, सिक्के का दूसरा पहलू ये भी है कि इस बार भारतीय बल्लेबाजों के चेहरे बदले होंगे. जोश की जगह अनुभव और तकनीक ने ले रखी होगी, जिसमें रोहित-विराट के अलावा शुभमन गिल जैसे सूरमा होंगे. ऐसे में इंग्लैंड अगर 9 मीटर का चक्रव्यूह रचता है तो उसका करारा जवाब भी मिलेगा. क्योंकि, वनडे सीरीज खेल रहे बल्लेबाजों को शॉर्ट ऑफ लेंग्थ से निपटना आता है.भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में होने वाला पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक दिन में 11 बजे से शुरू होगा। जबकि इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे और बर्मिंघम के लोकल समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे होगा। यानी इस मैच के लिए भारतीय फैंस को भारत में मैच देखने के लिए रात भर या आधी रात की नींद नहीं खराब करनी पड़ेगी। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।बर्मिंघम में पहले वनडे मैच के दिन बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। यानी इस मुकाबले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इस मैच के दौरान बादल जरूर छाए रह सकते हैं। यानी ओवरकास्ट कंडीशन हो सकती हैं।भारतीय टीम में शामिल है रोहित शर्मा,शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।इंग्लैंड की टीम में शामिल है बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
