इस अभिनेत्री के साथ गोविंदा दिखाएंगे बड़े पर्दे पर कमाल,जान लीजिए उनकी नई फिल्म का नाम
बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीड के तौर पर नजर नहीं आए हैं, जबकि उन्होंने कम से कम तीन दशक तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उनके फैंस चाहते हैं कि गोविंदा का वो चार्म एक बार फिर से पर्दे पर देखने को मिले. अब फैंस का ये सपना पूरा होने जा रहा है. गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्मों का टाइटल पोस्टर जारी किया है. सबसे खास बात है कि गोविंदा इन मूवीज के निर्माता भी हैं.गोविंदा ने अपनी फिल्मों का टाइटल पोस्टर एक कॉन्फ्रेंस में रिलीज किया. इसी के साथ उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की. उन्होंने ये भी बताया कि वो जल्दी ही इन फिल्मों की पूरी कास्ट की अनाउंसमेंट भी करेंगे. उनके इन प्रोजेक्ट्स में यूपी और महाराष्ट्र के कई नए चेहरे भी नजर आएंगे.एक्टर गोविंदा की आगामी फिल्मों के टाइटल पोस्टर में फिल्मों के नाम ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ बताए गए हैं. उन्होंने अपनी फिल्म ‘रूपा’ को लेकर बात करते हुए बताया कि उनके लिए ये प्रोजेक्ट क्या मायने रखता है.

उन्होंने पोस्टर लॉन्च कॉन्फ्रेंस में कहा, “अब मैं तैयार हूं. आप जल्द ही पूरी कास्ट देखेंगे, हम अपनी अगली मुलाकात में इसका अनाउंसमेंट करेंगे. दर्शकों को इसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई नए कालाकर देखने को मिलेंगे.”फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए गोविंदा ने कहा, “रूपा और दुनियादारी दोनों ही अलग तरह की फिल्में होंगी, खासकर ये यंगस्टर्स के लिए बनाई गई हैं, जैसे कभी-कभी वो भटक जाते हैं, इस फिल्म के जरिए मैं माया का वो पहलू दिखाने जा रहा हूं जो हम दिखा सकते हैं. युवाओं को भीड़ में खो जाने जैसा महसूस नहीं करना चाहिए. उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर और अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए.”एक्टर आगे बात करते हुए कहते हैं कि “जब मैं फिल्मों में काम करता हूं, तो दुनिया इस बात से हैरान रह जाती है कि मैं यहां कैसे हूं.मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता. मैं सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ता, मुझे पहले से ही अंदाजा हो जाता है कि क्या होने वाला है. मैं सच बोलता हूं, लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते, कुछ तो मुझे गाली भी देते हैं और कहते हैं,’देखो मैं क्या कह रहा हूं’.”गोविंदा के करियर में कई हिट फिल्में शुमार हैं. न सिर्फ अपनी कमाल की डायलॉग डिलीवरी बल्कि वो जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं और उनके डांस के तो लोग आज भी फैन हैं. गोविंदा को आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके अलावा वो 2022 में डॉक्यूमेंट्री ‘नाम था कन्हैया लाल’ में नजर आए.
