प्यार, दर्द और ‘आवारापन 2’ की कहानी,इमरान हाशमी का दिखेगा अलग अंदाज

 प्यार, दर्द और ‘आवारापन 2’ की कहानी,इमरान हाशमी का दिखेगा अलग अंदाज
Sharing Is Caring:

इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं… ये वो लाइन, जिसने ऑडियंस को ‘आवारापन 2’ के लिए पागल कर दिया है. 29 जून को फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी ये लाइन बोलते दिखे, जिसके बाद साल 2007 की ‘आवारापन’ की यादें ताजा हो गईं. अब लोग उन्हें वापस से शिवम पंडित के रोल में देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस पिक्चर को लेकर माहौल बना चुका है. इस बीच चलिए आपको इस फिल्म की रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक तमाम बड़ी जानकारियां देते हैं.रिलीज डेट- ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज होने वाली है. यानी दोनों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा.आवारापन’ में फीमेल लीड रोल में श्रिया सरण दिखी थीं, लेकिन इस बार दिशा पाटनी को कास्ट किया गया है. वो इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आएंगी.

1000776422

दरअसल, श्रिया सरण का किरदार पहले पार्ट में ही खत्म हो गया था.फिल्म में इस बार लेडी विलेन नजर आएगी. और ये जिम्मा संभाल रही हैं शबाना आजमी. उनके किरदार का नाम फिल्म में नफीसा है. खास बात ये है कि शबाना आजमी ‘आवारापन 2’ के साथ-साथ उसी दिन रिलीज हो रही ‘बंटवारा 1947’ में भी दिखेंगी.इस सीक्वल के डायरेक्शन की कमान नितिन कक्कड़ ने संभाली है. टीजर सामने आने के बाद उनका नाम भी चर्चा में तो है है, लेकिन लोग पहले पार्ट के डायरेक्टर मोहित सूरी को मिस कर रहे हैं, क्योंकि उनका फिल्म को परोसने का अपना एक अलग अंदाज है.आवारापन 2’ की कहानी ठीक वहीं से शुरू होगी, जिस मोड़ पर पहले पार्ट का अंत हुआ था. टीजर देखकर ऐसा मालूम हो रहा है कि शिवम पंडित 19 सालों के बाद भी अपनी प्रेमिका आलिया यानी श्रिया सरण का भुला नहीं पाया है. इस बार आलिया की याद में वो दर्द और बदले के एक नए सफर पर जाता दिखेगा. इसी से जोड़कर टीजर में डायलॉग रखा गया है कि इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचाई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों के सफल होने के पाद एक्टर्स की फीस बढ़ जाती है, लेकिन शाहिद कपूर के साथ इसका उलट हुआ है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म में ‘कॉकटेल 2’ से कम फीस चार्ज की है. तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर शाहिद कपूर ने ऐसा फैसला क्यों लिया है.शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘फर्जी 2’ की शूटिंग में तो बिजी हैं ही. इसके अलावा वो अब एक और फिल्म के शूट के लिए तैयार हैं. जानकारी के मुताबिक वो फिल्म ‘अदल बदल’ की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू कर देंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने 18 करोड़ फीस ली है. जबकि जानकारी के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ के लिए एक्टर ने 35 करोड़ लिए हैं.एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा की अगली फिल्म ‘अदल बदल’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण सुनीर खेतरपाल और अमेजन एमजीएम मिलकर कर रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर प्रोजेक्ट के आगे बढ़ने में कुछ समस्या आ रही थी. फिलहाल अब शाहिद कपूर इस फिल्म के लिए रेडी हो गए हैं, लेकिन फीस कम करने की असली वजह ये नहीं है.जो हालिया जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, अपनी इस आगामी फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने 18 करोड़ फीस ली है, लेकिन इसके अलावा एक डील भी तय हुई है. दरअसल फिल्म में जो भी प्रॉफिट होगा, उससे भी शाहिद कपूर को एक हिस्सा मिलने वाला है.सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी और बाकी स्टार कास्ट के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है. स्टोरी की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, फिल्म आत्माओं के बदलने पर बेस्ड है. ये काफी यूनिक कॉन्सेप्ट है. इस तरह से लग रहा है कि ये मूवी एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है.शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 ने पहले दिन ही 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे जो बढ़िया शुरुआत रही. इसके बाद दूसरे दिन 16.25 करोड़, तीसरे दिन 17.75 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवें दिन 6.75 करोड़, छठे दिन 5.25 करोड़, सातवें दिन 4.25 करोड़, आठवें दिन 4 करोड़, नौवें दिन 4.25 करोड़, दसवें दिन 4.40 करोड़ और 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post