मौसम की करवट से बढ़ी परेशानी,बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बदरा

 मौसम की करवट से बढ़ी परेशानी,बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बदरा
Sharing Is Caring:

बिहार में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गया है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने आज रविवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके तहत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं शेष 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिन 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, बेगुसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर शामिल है.इन सभी जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश के दौरान इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.एक तरफ जहां अधिकांश राज्य में बारिश की उम्मीद है, वहीं कुछ जिलों में अब भी गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.बीते शनिवार को भी राज्य के 3 जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. कैमूर जिला 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा .इसके बाद बक्सर में 41.2 डिग्री और शेखपुरा में 41.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों के लोगों को फिलहाल थोड़ी और सावधानी बरतनी होगी.राजधानी पटना के लोगों के लिए आज का मौसम मिलाजुला रहने वाला है. पटना में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. शहर के कुछ इलाकों में बीच-बीच में बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के भी आसार हैं.मौसम विभाग के अनुसार इस बारिश के चलते पटना के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.

1000058581

इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना अभी कम है.बिहार में इस साल मानसून की शुरुआत काफी धीमी रही है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में अब तक राज्य में 130.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले अब तक केवल 66.3 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. इसका मतलब है कि बिहार में अब तक सामान्य से 49% कम बारिश हुई है.हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसूनी सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है. इसके प्रभाव से अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है. उम्मीद है कि इस मानसूनी बारिश से राज्य में पानी की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी।राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस कैमूर जिले के भभुआ में दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 32.6 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 23.5 से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। तेज हवाओं की बात करें तो पूर्वी चंपारण में 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post