भोजपुरी गानों का बॉलीवुड में दिखने लगा तड़का,जानिए क्यों मजबूरी में है हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर?

 भोजपुरी गानों का बॉलीवुड में दिखने लगा तड़का,जानिए क्यों मजबूरी में है हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर?
Sharing Is Caring:

एक समय था जब भोजपुरी गानों को सिर्फ यूपी-बिहार और पूर्वांचल के इलाकों तक सीमित माना जाता था. लेकिन वक्त बदला और भोजपुरी लोकधुनों का जादू ऐसा चला कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रह सका. आज हालात ये हैं कि बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स और स्टार्स अपनी फिल्मों में भोजपुरी तड़का लगाने से पीछे नहीं हटते. इसकी सबसे बड़ी वजह है इन गानों की मिट्टी से जुड़ी खुशबू, देसी अंदाज और वो कनेक्शन, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचता है. यही कारण है कि जब भी किसी बॉलीवुड फिल्म में भोजपुरी रंग चढ़ा, दर्शकों ने उसे हाथोंहाथ लिया.बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो इसका सबसे नया एग्जांपल अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है. इस फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें से एक गाने में भोजपुरी का तड़का देखने को मिला. कमाल ये था कि इस गाने में अक्षय कुमार खुद थिरकते नजर आए. अक्षय कुमार के साथ गाने में अक्षरा सिंह नजर आई थीं, गाने का टाइटल ‘घिस-घिस’ है. लोगों को बॉलीवुड फिल्म में भोजपुरी का तड़का काफी पसंद आया है.सिर्फ ‘वेलकम टू द जंगल’ ही नहीं, बल्कि अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ में भी भोजपुरी लोकगीतों का तड़का देखने को मिलने वाला है. फिल्म का लेटेस्ट गाना भोजपुरी लोकगीत से इंस्पायर है, इसमें ‘फुलौरी बिना चटनी’ का नया वर्जन इस्तेमाल किया गया है. कॉमेडी और मस्ती से भरपूर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी में इस तरह के लोकगीत का शामिल होना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव साबित हो सकता है. हालांकि, ये गाना पहले भी कई फिल्मों में सुना जा चुका है.जब हिंदी फिल्मों में भोजपुरी की बात होती है, तो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का नाम जरूर लिया जाता है. अनुराग कश्यप की इस कल्ट फिल्म ने बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश किया था. फिल्म का गाना ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’, ‘जिया हो बिहार के लाला’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.

1000056968

इस गाने ने न सिर्फ फिल्म की लोकप्रियता बढ़ाई, बल्कि भोजपुरी लोकधुनों को पहचान भी दिलाई.वहीं आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पीपली लाइव’ ने भी ग्रामीण भारत की मिट्टी से जुड़े संगीत को प्रमुखता दी थी. फिल्म के कई गानों में लोकसंगीत की झलक देखने को मिली, जिसने कहानी को और ज्यादा वास्तविक बना दिया. यही वजह थी कि फिल्म का संगीत दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया. फिल्म में ‘सखी सैंया’ जैसे गाने इस्तेमाल किए गए हैं, जो दर्शकों को फिल्म से और जोड़ता है. ये एक लोकगीत है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं. भोजपुरी संगीत जगत के ट्रेंडिंग स्टार के हर नए गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर उनके अपकमिंग गाने ‘चाटिया जाला हो…’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस इसके टीजर और रिलीज डेट से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।अपने अलग अंदाज और दमदार आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव की जोड़ी इस गाने में डिंपल सिंह के साथ देखने को मिलने वाली है. चलिए जानते हैं गाना कब और कहां रिलीज हो रहा है?खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार में से एक हैं. उनके हर गाने और फिल्म को दर्शक बेशुमार प्यार देते हैं. फैंस को खेसारी के हर गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है. एक बार फिर एक्टर धमाल मचाने के लिए अपना नया गाना चाटिया जाल हो लेकर आ रहे हैं. इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल डिंपल सिंह नजर आने वाले हैं. गाने के बोल और म्यूजिक को लेकर पहले से ही उत्साह बना हुआ है, वहीं यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर और प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post