‘कॉकेटल 2’ का सिनेमाघरों में दिखा जादू,शाहिद कपूर ने की जोरदार वापसी,जानिए कैसी है फिल्म?
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. कृति सेनन-रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है कि पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कृति को मिली फीस वसूल कर ली है. 19 जून रात 10 बजे तक इस फिल्म ने भारत में 16.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.अगर नेट कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार रात 10 बजे तक पहले दिन का नेट कलेक्शन 13.50 करोड़ है. इससे जाहिर है कि फिल्म को लोगों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े 20 जून सुबह सामने आएंगे. माना जा रहा है कि फाइनल डेट में नेट कलेक्शन का आंकड़ा 15 करोड़ क्रॉस कर सकता है.रिपोर्ट की मानें तो ‘कॉकटेल 2’ का बजट 150 करोड़ रुपये है. इसमें 35 करोड़ रुपये की फीस शाहिद कपूर ने ली है. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को 15-15 करोड़ रुपये मिले हैं. यानी एक दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अपनी एक एक्ट्रेस को दी गई फीस वसूल कर ली है.रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ‘कॉकटेल 2’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. उसको देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि पहले दिन ये फिल्म 12-15 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी. और ठीक वैसा ही हुआ. ये फिल्म कमाई के मामले में पहले दिन ही छा गई है. इस पिक्चर का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल चुका है.20 जून को शनिवार और 21 जून को रविवार है. इन दोनों दिन भी इस फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है. पहले दिन की तुलना में दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म से और बंपर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. पहले वीकेंड के बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ को क्रॉस कर सकता है.वहीं दूसरी तरफ मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी खुद बता चुके हैं कि उनकी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. पिछले पार्ट का फोकस एजुकेशन सिस्टम पर था. इस बार उसी फिल्म के तीनों कैरेक्टर्स की पर्सनल लाइफ की दिक्कतों से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी.

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मेकर्स ‘चौथे इडियट’ की भी तलाश कर रहे हैं. बताया गया था कि आमिर, शरमन जोशी और आर माधवन के साथ एक और एक्टर भी फिल्म का हिस्सा होगा. हालांकि, अब राजकुमार हिरानी ने क्लियर कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है. फिल्म में सिर्फ तीन ही मेन एक्टर होंगे. कोई दूसरा एक्टर ‘3 इडियट्स’ के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं बनेगा.बातचीत में जब एक नई कास्टिंग को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि इस रूमर के बारे में उन्हें सोशल मीडिया से पता चला. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो फिल्म में कोई 4th इडियट नहीं है. सिर्फ 3 ही हैं. जहां से पिछले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी. उसके 20 साल आगे की कहानी दूसरे पार्ट में दिखाई जाएगी.”कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि मेकर्स एक नए कैरेक्टर में विकी कौशल को कास्ट करेंगे. ये भी कहा गया था कि विकी ने भी फिल्म करने को लेकर हामी भर दी है. हालांकि, राजकुमार हिरानी के ताजा बयान से उनके फिल्म में होने की बात गलत साबित होती है.इससे पहले एक इंटरव्यू में हिरानी ने कहा था कि वो अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अभी काफी काम बाकी है. इस बार कहानी का फोकस उन्हीं तीन किरदारों की पर्सनल लाइफ पर होगा, जो पिछले पार्ट में दिखे थे. ये दिखाया जाएगा कि तीनों की शादी हो चुकी है और जहां पर पिछले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी उसके 15-20 साल के बाद उनकी जिंदगी में क्या दिक्कतें आती हैं. फिल्म तीनों किरदारों के मिड लाइफ क्राइसिस पर होगी. उन्होंने ये भी कहा था कि जिस तरह पहले पार्ट में एजुकेशन सिस्टम को लेकर एक बड़ा मैसेज दिया गया था, उसी तरह इस बार फिल्म में एक जरूरी मैसेज होगा।
