सुरक्षा वापस लिए जाने का भ्रम फैला रहा है लालू परिवार,जेडीयू ने बताई लोगों को सच्चाई

 सुरक्षा वापस लिए जाने का भ्रम फैला रहा है लालू परिवार,जेडीयू ने बताई लोगों को सच्चाई
Sharing Is Caring:

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल लोकतंत्र का अभिन्न अंग होते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, लेकिन वे, उनका परिवार और उनकी पार्टी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। जबकि सच्चाई यह है कि सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, बल्कि उसमें कटौती की गई है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं सरकार में रह चुके हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की पूरी जानकारी है। गृह विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति को यह राजनीतिक विशेषाधिकार नहीं है कि उसकी इच्छा के अनुसार सुरक्षा बढ़ा या घटा दी जाए।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता से यह भी पूछना चाहिए कि जब उनके माता-पिता मुख्यमंत्री थे, तब पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार को कौन-सी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी।

1000054280

उस समय उन्हें पर्याप्त सुरक्षा और सुविधाएं क्यों नहीं दी गईं? नीरज कुमार ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव बिहार या पटना में कितना समय बिताते हैं, फिर भी वे अतिरिक्त सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हैं और सुरक्षा वापस लिए जाने का भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद को यह भी बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में पार्टी नेताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं प्राप्त थीं।राबड़ी आवास के मुद्दे पर नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को तीन बार नोटिस भेजा गया। जब अंतिम नोटिस जारी किया गया, तब इसे अन्याय बताने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जदयू के दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने कभी बड़े सरकारी बंगले की मांग नहीं की। इस मामले में उनसे सीख लेनी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जबकि तेजस्वी यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक उपलब्ध कराया गया है। वहीं सांसद मीसा भारती को भी तीन अंगरक्षक दिए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा हटाए जाने का भ्रम फैलाने का कोई औचित्य नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post