फिल्म ‘पेद्दी’ ने तोड़ दी सबकी रिकॉर्ड,बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को आए 6 दिन पूरे हो गए हैं. और एक हफ्ते से पहले ही फिल्म 300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंच गई है. अगले वीकेंड तक बड़े आराम से फिल्म इस माइलस्टोन को हासिल कर लेगी, लेकिन हिंदी से कमाई अब भी बढ़ती हुई दिख नहीं रही है. जी हां, 1 करोड़ से ऊपर ‘पेद्दी’ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बीते दिन भी नहीं कमा पाई है. जो कमाई को और स्लो कर रहा है. फिल्म ने छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं बीते दिन टोटल शोज की संख्या 7,554 रही और ऑक्यूपेंसी परसेंट 23.4 रहा. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत से कुल 179.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दरअसल मंडे के मुकाबले मंगलवार को बिजनेस में 19.9 परसेंट की कमी आई है.सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, राम चरण की ‘पेद्दी’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 261.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बीते दिन दिन ओवरसीज से 1 करोड़ कमाए हैं. इसके साथ ही ‘पेद्दी’ ने ओवरसीज से 48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 213.23 पहुंच गया है. दरअसल फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी 27.12 परसेंट रही है. अब जानिए किन एक्टर्स को पीछे छोड़ा है.राम चरण की ‘पेद्दी’ ने छठे दिन हिंदी में 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. साथ ही कन्नड़ में 0.07 करोड़ का कारोबार हुआ. जबकि, मलयालम में 0.03 करोड़, तमिल में 0.15 करोड़ और तेलुगु में 7.75 करोड़ कमाए हैं. दरअसल फिल्म की ज्यादातर कमाई तेलुगु से ही होती है, पर बीते दिन वहां भी कमाई काफी कम हुई है.पेद्दी’ ने भारत में छठे दिन 9.65 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, जिन फिल्मों ने पहले मंगलवार को राम चरण की फिल्म से कम कमाए हैं. लिस्ट में- आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, विकी कौशल की ‘उरी’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’, प्रभास की ‘सलार’, शाहरुख खान की ‘दिलवाले’, रणवीर सिंह की ‘बाजीराव मस्तानी’, अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, सलमान खान की ‘भारत’ शामिल है. यह वो फिल्में हैं, जिन्होंने 9.65 करोड़ से कम पहले मंगलवार को कमाए हैं.अबतक पेद्दी का बिजनेस 10 करोड़ से नीचे एक दिन भी नहीं गया था. लेकिन बीते दिन सिर्फ 9 करोड़ के आसपास ही पिक्चर ने कमाए हैं.

वहीं, पहले ही दिन 51 करोड़ का बिजनेस किया था, उसके बाद दोबारा फिल्म यह आंकड़ा नहीं छू पाई है.अक्सर ही किसी न किसी पिक्चर के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होते रहता है. अब से लगभग दो महीने के बाद यानी अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर दो बार बड़े सितारों की फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है. दरअसल, अगस्त में बॉलीवुड के चार बड़े सितारे अपनी-अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं. वहीं उन्हीं चार फिल्मों के जरिए दो बार क्लैश का मामला सेट हो रहा है. वो चार सितारे सनी देओल, इमरान हाशमी, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं.चारों ही स्टार्स अगस्त में अपनी-अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं. पहले सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. उसके बाद श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ की फिल्म का क्लैश होगा. चलिए इन चारों स्टार्स की फिल्मों के बारे में जानते हैं.14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होने के लिए तय है, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और राजकुमार संतोषी इसके डायरेक्टर है. सनी के साथ प्रीति जिंटा भी फिल्म का हिस्सा हैं. उसी दिन इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ भी रिलीज होने वाली है. यानी इमरान हाशमी और सनी देओल के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होगी.इमरान हाशमी और सनी देओल की फिल्मों के क्लैश के 14 दिनों के बाद यानी 28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ रिलीज होगी, जो मशहूर लावणी डांसर विठाबाई की बायोपिक है. उसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Vvan भी रिलीज होने वाली है, जो एक माइथोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म है. इसमें सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया दिखेंगी. ये पहली बार है जब सिद्धार्थ-तमन्ना किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे.Vvan की रिलीज डेट काफी पहले से तय है. वहीं ‘ईथा’ की रिलीज डेट 8 जून को अनाउंस हुई है. अब रिलीज के बाद देखना दिलचस्प होगा कि पहले सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्म में से किसकी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है और फिर श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में किसकी फिल्म ज्यादा अच्छा बिजनेस करती है।
