सिंगल चार्ज में ये गाड़ी चलेगी 285 किमी!₹4.69 लाख में आ गई टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार

 सिंगल चार्ज में ये गाड़ी चलेगी 285 किमी!₹4.69 लाख में आ गई टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार
Sharing Is Caring:

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई 2026 Tata Tiago EV को कई बड़े अपडेट के साथ पेश किया है. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने कीमत कम रखते हुए ज्यादा फीचर्स दिए हैं.नई Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है. वहीं BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस प्लान के साथ इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि इस प्लान में ग्राहकों को हर किलोमीटर पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.बैटरी और रेंज की बात करें तो कार में पहले की तरह 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं. बड़ी बैटरी वाला मॉडल 285 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. वहीं छोटी बैटरी के साथ 226 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. टाटा मोटर्स का कहना है कि नई Tiago EV अब पहले से 40 प्रतिशत तेजी से चार्ज होती है. DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि केवल 18 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है.नई Tiago EV अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश दिखती है. कार के फ्रंट में नए LED हेडलैंप, आकर्षक LED DRLs और बंद ग्रिल डिजाइन दिया गया है. पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेललैंप मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं. इसके अलावा नए डिजाइन वाले 15 इंच व्हील, ब्लैक रूफ और शार्क फिन एंटीना भी दिए गए हैं.कार के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसमें नया ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलता है. साथ ही 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. यह वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

1000051649

कंपनी ने कार के सॉफ्टवेयर और प्रोसेसिंग सिस्टम को भी पहले से ज्यादा बेहतर बनाया है.नई Tiago EV में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर AC वेंट्स और ऑटो फोल्ड ORVM जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 40 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.सुरक्षा के मामले में भी नई Tiago EV काफी मजबूत हो गई है. अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने कार की बॉडी स्ट्रेंथ भी पहले से बेहतर करने का दावा किया है.नई Tata Tiago EV उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है जो कम बजट में फीचर से भरपूर इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं. कम कीमत, ज्यादा फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ यह कार भारतीय बाजार में MG Comet EV और Citroen eC3 को कड़ी टक्कर दे सकती है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post