सीएम सम्राट के ‘हरा गमछा’ वाले बयान पर तेजस्वी ने किया पलटवार,बोले-उनके अंदर नफरत भरी है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरा गमछा’ वाले बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि एक सीएम हरा गमछा हो-नीला गमछा के बहाने समाज को बांटने की बात कर रहे हैं, उनके इस बयान पर मुझे हंसी आती है. हालांकि बिहार की जनता इस तरह की सोच को सफल होने नहीं देगी.पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिस तरह की राजनीति बिहार में कर रहे हैं, जनता सब देख रही है. उन्होंने कभी भी सरकार समाज के लोगों और राज्य के विकास का काम को नहीं कर सकता लेकिन ऐसे बयान देकर जरूर समाज को बांटने की बात करती है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोग कहेंगे कि ठीक ढंग से इसको चलाइए, बिहार का विकास कीजिए लेकिन यह तो हरा और नीला गमछा करके राजनीति करने में लगे हैं.”इस तरह का बयान देकर हरा गमछा हो नीला गमछा हो, इस तरह का बयान अगर मुख्यमंत्री देते हैं तो उनकी सोच पर हमको हंसी आती है कि किस प्रकार की सोच की बात कर रहे. जिस प्रकार से ये लोग बांटने का काम कर रहे हैं, दिखाता है कि नफरत कितना ज्यादा उनके अंदर भरा हुआ है.”-आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार का खजाना खाली है.

चुनाव के समय में महिलाओं को 10000 दिए गए और जो वायदे किए कि आगे भी पैसे दिए जाएंगे, अभी तक महिलाओं को पैसा नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पेंशन की जो बात की गई, वह पेंशन भी नहीं दिया गया है. बिजली का दर बढ़ा रहे हैं, आपने लोगों को धोखा दिया है.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि लगातार अपराध की घटना बढ़ रही है लेकिन सरकार में बैठे मंत्री, अधिकारी और मुख्यमंत्री खुद बयानबाजी में व्यस्त है. प्रदेश की जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है.दरअसल, शनिवार को बिहार एआई समिट के उद्घाटन सत्र के दौरान बोलते हुए सम्राट चौधरी ने हरा गमछा को लेकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा, ‘पटना में 4000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. एआई से कहा दिया जाए कि हमरा गमछा वालों को खोजो तो सभी हरा गमछा वालों को तुरंत पकड़ लेगा.’ हालांकि सीएम ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि किसी खास व्यक्ति या व्यक्तियों की ओर इशारा नहीं है.
