संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल ने मचाया गर्दा,फिल्म पति पत्नी और वो दो का भी सिनेमा हॉल में जलवा

 संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल ने मचाया गर्दा,फिल्म पति पत्नी और वो दो का भी सिनेमा हॉल में जलवा
Sharing Is Caring:

इन दिनों सिनेमाघरों में रोमांटिक-कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, संजय दत्त की ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ और एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ हाल ही में रिलीज हुईं, इन फिल्मों को थिएटर में तीन दिन हुए हैं। वहीं ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में शामिल हैं। जानिए, रविवार को इन सब फिल्मों ने कितना कमाया है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, अलावा सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ ने भी अपनी कमाई में बढ़ोतरी की है। इस फिल्म ने तीसरे दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन ‘आखिरी सवाल’ ने 75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.95 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई है।साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या लीड रोल में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

1000049748

जबकि दूसरे दिन 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘करुप्पु’ ने कुल 68 करोड़ रुपये की कमाई अब तक की है। इस फिल्म को लेकर साउथ फिल्मों के चाहने वालों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ धीमी गति से कमाई कर रही है लेकिन सिनेमाघरों में मौजूद है। इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 3.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कुल कमाई भी अब तक 20.22 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है। मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ हिंदी में भी रिलीज हुई। इसे रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है, साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है। इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म ने 84.55 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म अगले हफ्ते तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post