आईनॉक्स सिनेमाघरों में सलमान खान और गोविंदा की फिर से रिलीज़ होगी ये कई बड़े फिल्में!
गोविंदा अब भले ही फिल्मों में नजर नहीं आते हैं, लंबे समय से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है, लेकिन एक समय था जब उन्हें हीरो नंबर- 1 कहा जाता था. उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक ढेरों शानदार फिल्में दी हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. फैंस आज भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं और उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. गोविंदा की कोई नई फिल्म कब तक आएगी, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उनकी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा से थिएटर्स में दस्तक देने जा रही हैं. गोविंदा के अलावा सलमान की भी कुछ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.दरअसल, PVR आईनॉक्स सिनेमाघरों में डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है.

इस फिल्म फेस्टिवल में डेविड धवन द्वारा बनाई गई 6 फिल्में दोबारा से दिखाई जाएंगी. 6 में से एक फिल्म वरुण धवन की है. वहीं बाकी 5 गोविंदा और सलमान की पिक्चर्स हैं.PVR आईनॉक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. सलमान खान की ‘मैंने प्यार क्यों किया’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ दिखाई जाएगी. वहीं गोविंदा की ‘आंखें’ और ‘राजा बाबू’ री-रिलीज हो रही है. इन चार फिल्मों के अलावा एक ऐसी फिल्म भी है, जिसमें दोनों ही सुपरस्टार साथ में दिखे थे. और दोनों की जोड़ी हर किसी को काफी पसंद आई थी. वो पिक्चर है ‘पार्टनर’. इसे भी री-रिलीज करने का फैसला किया गया है.सलमान खान और गोविंदा की इन पांच फिल्मों के अलावा वरुण धवन की जो फिल्म इस फेस्टिवल में दिखाई जाएगी उसका नाम है ‘मैं तेरा हीरो’, जो साल 2014 में आई थी. आप 22 मई से इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. जल्द ही मेकर्स ने इन फिल्मों की री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू करने वाले हैं.
