विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,तमिलनाडु में नई सरकार की शुरुआत
तमिलनाडु की राजनीति आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय शपथ ग्रहण करने के साथ ही तमिलनाडु के नए सीएम बन चुके हैं. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और सरकार गठन का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई तक सदन में विश्वास मत साबित करने का निर्देश दिया गया है. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर सहित सहयोगी दलों ने इसे बदलाव और नई उम्मीदों की शुरुआत बताते हुए विजय को शुभकामनाएं दी हैं, जबकि तमिलनाडु की जनता अब नई सरकार से सामाजिक न्याय, विकास और पारदर्शी शासन की उम्मीद लगाए बैठी है.

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई में बन रही नई सरकार के दौरान के.ए. सेंगोट्टैयन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट का विस्तार आगे बढ़ता नजर आ रहा है और राज्य में नई सरकार की टीम धीरे‑धीरे पूरी होती जा रही है.जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ ही राज्य में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया है. विजय के शपथ लेते ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
