भाजपा को प्रचंड बहुमत,तमिलनाडु में टीवीके ने किया खेल,जानें केरलम का हाल
मतगणना के दिन शाम चार बजे तक के रुझानों में तीन राज्यों में बदलाव की बयार लगभग स्पष्ट है। केरल, तमिलनाडु और बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने वाला है। असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की हैट्रिक लगाने वाली है। पुदुचेरी में भी मौजूदा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बरकरार रहने के संकेत हैं। पांचों प्रदेशों में आधिकारिक नतीजों का एलान बाकी है।तमिलनाडु में CM एमके स्टालिन के चुनाव हारने की खबर है। कोलाथुर विधानसभा सीट से टीवीके TVK प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक छह राउंड की गिनती बाकी है। ऐसे में नतीजे के आधिकारिक एलान पर सबकी नजरें टिकी हैं।असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा बड़े बहुमत के साथ फिर राज्य में सरकार बना रही है। भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘हम इस प्रदेश की भलाई के लिए वे सब करने को तैयार हैं जो आवश्यक है। 10 वर्षों से सरकार की जो कमियां थीं हम उस पर काम करेंगे। हमारे युवा इस राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। 10 साल यहां बुरी तरह की राजनीति हुई है इसलिए लोगों के मन में आया कि इस बार केरलम में सरकार बदलनी चाहिए। हम ईमानदारी से जनता के साथ संपर्क करते हुए काम करेंगे।’
