बंगाल में खिल गया कमल,तमिलनाडु में TVK की दिखी आंधी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना अभी भी जारी है।चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की पीड़िता की मां और पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पहले दौर की गिनती के बाद 2763 वोटों से आगे चल रही हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की TMC (109 सीट) पर संकट गहरा रहा है. BJP बहुमत (177 सीट) की ओर बढ़ गई है तो बागदा सीट पर ननद और भाभी के बीच मुकाबले में ननद आगे चल रही हैं. यहां से केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर अपनी ननद और निवर्तमान विधायक मधुपरना ठाकुर से आगे चल रही हैं. मधुपरना की मां ममता बाला ठाकुर टीएमसी से राज्यसभा सांसद हैं. 4 दौर की गिनती के बाद सोमा 8461 वोटों से आगे चल रही हैं।तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन अभी चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी स्टेट असेंबली सीट से पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक नई बनी तमिलागा वेत्री कजगम (TVK) के सेल्वम डी इस सीट से 1244 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं।
