आवारापन 2 और लाहौर 1947 से होगी फिल्म टॉक्सिक की टक्कर!रिलीज़ डेट को लेकर छिड़ी जंग!
यश के फैंस लंबे वक्त से 4 जून का इंतज़ार कर रहे थे. ये वो दिन था, जब ‘टॉक्सिक’ बड़े पर्दे पर आनी थी. लेकिन बुधवार की सुबह यश ने मेकर्स के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और तमाम फैंस के दिल टूट गए. बताया गया कि फिल्म फिर से पोस्टपोन कर दी गई है. उस पोस्ट में नई तारीख का भी जिक्र नहीं था. पर अब एक रिपोर्ट में ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट के बारे में अहम जानकारी सामने आई है. इससे शायद यश के फैंस को कुछ राहत मिल जाए.‘टॉक्सिक‘ की नई रिलीज डेट पर फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसी बीच बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि अब ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आ सकती है. सोर्स ने बताया, “‘टॉक्सिक’ के मेकर्स फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 या 14 अगस्त को रिलीज़ करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिल्म की रिलीज़ के लिए वो वक्त सबसे अच्छा रहेगा. क्योंकि मेकर्स फिल्म की एक बड़े ग्लोबल रिलीज़ की ओर देख रहे हैं, अगस्त के दूसरे हफ्ते में कोई भी बड़ी हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो रही है.”कहा ये भी जा रहा है कि मेकर्स की और भी कई तारीखों पर नज़र है, हालांकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी निगाह सबसे ज्यादा है. अब अगर मेकर्स इसी दौरान ‘टॉक्सिक’ को थिएटर में लाने का फैसला करते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त को रिलीज़ होगी. आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और उनका इसमें कैमियो भी होगा. इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं.वहीं दूसरी फिल्म है ‘आवारापन 2’. इमरान हाशमी 2007 में आई अपनी ‘आवारापन‘ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने बताया था कि वो अपनी इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज़ करेंगे. इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी नज़र आएंगी. इसका काफी बज़ भी है. पहले से ही स्वतंत्रता दिवस पर दो फिल्में आ रही हैं, अब ‘टॉक्सिक’ अगर आई तो मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा. अगर ये रिपोर्ट सच साबित होती है तो हिंदी मार्केट में ‘टॉक्सिक’ के लिए मुसीबत खड़ी होगी या ‘टॉक्सिक’ खुद बाकी दोनों फिल्मों के लिए मुसीबत बनेगी? ये देखना दिलचस्प होगा।

वहीं दूसरे तरफ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म का कब्जा है, वो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ही है. यह न सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी पिक्चर बन गई है. बल्कि सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइज भी है, जिन दो फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. खैर, अब बताते हैं कि माइकल के आने के बाद कैसे भूत बंगला को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है.सिर्फ 4 दिन में ही ‘माइकल’ इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. 13 मिलियन डॉलर अकेले पेड प्रीव्यू से ही छाप लिए थे. जहां नॉर्थ अमेरिका से 122 मिलियन डॉलर का कारोबार किया. साथ ही ओपनिंग वीकेंड में यूएस और कनाडा से 97 मिलियन डॉलर कमाए थे. फिल्म पहले ही दुनियाभर से 2000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. पर भारत में भी पीछे नहीं है. छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से पिक्चर ने 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. साथ ही अबतक टोटल 23.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जो कि ग्रॉस 28.07 करोड़ रुपये होता है. शनिवार और रविवार को 5 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी.दरअसल ‘माइकल’ इस वक्त भारत में रिलीज नहीं होती, तो अक्षय की फिल्म का बिजनेस और ज्यादा रहता. इस फिल्म ने भूत बंगला के बिजनेस को काफी नुकसान पहुंचाया है. बेशक वीक डेज में यह पिक्चर माइकल से ज्यादा छाप रही है, पर यह और भी ज्यादा रह सकता था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 3.80 करोड़ कमाए हैं. जबकि भूत बंगला के रहते हुए भी माइकल 2 करोड़ से ज्यादा कमाकर ले गई. फिल्म ने 124.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री करने वाली है।
