बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल,18 अप्रैल से लू चलने की आशंका

 बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल,18 अप्रैल से लू चलने की आशंका
Sharing Is Caring:

देश में बारिश के लंबे दौर के बाद प्रचंड गर्मी का समय आ गया है और दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है. वहीं 14 अप्रैल को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 14, 18-19 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है. असम में 17 से 19 अप्रैल और मेघालय में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने का अलर्ट है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गर्मी बढ़ेगी. 14 अप्रैल के बाद से कई जगहों पर लू पड़ने की संभावना है.बिहार में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण तपिश और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सोमवार को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई. राजधानी पटना सहित कई जिलों में दोपहर के समय लू जैसे हालात महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं.मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है. साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. विभाग के अनुसार, फिलहाल 17 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. जिससे स्पष्ट है कि प्रदेशवासियों को अभी चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है.विशेषज्ञों के मुताबिक, 18 अप्रैल से गर्मी और अधिक जानलेवा हो सकती है. खासतौर पर दक्षिण और मध्य बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, गया और पटना जैसे जिलों में लू का गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है.

1000041940

इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इन जिलों में तापमान 40 डिग्री के स्तर को पार कर सकता है. जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा. मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 19 अप्रैल तक एक हफ्ते के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक 4 से 6 डिग्री टेंपरेचर बढ़ोतरी होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री टेंपरेचर बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ में से 4 डिग्री तक तापमान उछलेगा. जबकि पूर्वी भारत में बारिश के मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अप्रैल तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा होगा. महाराष्ट्र में भी विदर्भ समेत कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी है. उत्तरपूर्व में 14 से 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।बढ़ती गर्मी में पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें. अपने घरों की छतों, बालकोनी या घर के बाहर मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर सकते हैं ताकि बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। यदि किसी व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, अत्यधिक थकान या तेज सिरदर्द महसूस हो, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि ये लक्षण लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस, या नींबू-पानी का सेवन करते रहें. धूप में निकलने पर सिर को ढंक कर रखें ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post