दिल्ली-यूपी ही नहीं बल्कि इन राज्यों में भी बढ़ेगा मौसम का तापमान,थमा बारिश का दौर अब चढ़ेगा पारा

 दिल्ली-यूपी ही नहीं बल्कि इन राज्यों में भी बढ़ेगा मौसम का तापमान,थमा बारिश का दौर अब चढ़ेगा पारा
Sharing Is Caring:

दिल्ली-एनसीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर जा चुका है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और अब गर्मी के तेवर लोगों के पसीने छुड़ाने वाले हैं. हालांकि राहत की बात है यह है कि शाम और अल सुबह ठंडी हवाओं और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते अभी भी फिजा में ठंडक घुली हुई है. दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा,दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी. हिमाचल में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पंजाब-हिमाचल, हरियाणा सहित बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा.राजधानी दिल्ली में 3 साल का बारिश का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री पर रहेगा. दिनभर तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और यह 40 डिग्री तक जाएगा. न्यूनतम तापमान भी इस दौरान 25 डिग्री को पार करने वाला है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा।दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो हरियाणा-पंजाब में भी मौसम सामान्य रहेगा. बारिश का दौर खत्म होने के बाद यहां भी पारा बढ़ने वाला है. पंजाब में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और यही हाल हरियाणा का भी है. मतलब अब दोनों प्रदेशों में गर्मी असली रंग दिखाएगी.उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश-ओले के कहर के बाद मौसम सामान्य है. अब दिन के पारे में वृद्धि देखने को मिलेगी. यूपी में 15 अप्रैल तक पारा बढ़ने वाला है और अब लोगों को दिन में चुभती गर्मी का अहसास होगा. इसके अलावा राजस्थान में भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है. लोगों को अब भीषण गर्म झेलने के लिए तैयार रहना होगा.पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी के अलावा बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहेगा तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखा जा सकता है. हालांकि बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा. IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले पांच दिन एमपी के लिए तपिशभरे रहने वाले हैं. मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे‑धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि फिलहाल राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और किसी भी तरह की बारिश या आंधी‑तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है।बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम सभी हिस्सों में शुष्क ही रहने वाला है. तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा।दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम खराब बना हुआ है. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

1000040946

समुद्री इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आएगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा उग्र बना हुआ है और यहां अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा है. मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.दूसरे चरण में यह बदलाव और भी ज्यादा स्पष्ट दिखाई देगा. दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की संभावना है और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगेगा. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post