ईरान ने इजराइल में मचाई तबाही,ट्रंप ने दे दी चेतावनी-आज रात खत्म हो जाएगी एक सभ्यता

 ईरान ने इजराइल में मचाई तबाही,ट्रंप ने दे दी चेतावनी-आज रात खत्म हो जाएगी एक सभ्यता
Sharing Is Caring:

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जंग विकराल होती जा रही है. सैन्य ठिकानों के साथ ही अब इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा रहा है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है, अगर ईरान ने मंगलवार रात 8 बजे तक (अमेरिकी समय के मुताबिक) होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो वो ईरान को तबाह कर देंगे. आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है. मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा हो. यह दुनिया के इतिहास का बहुत अहम पल हो सकता है. उधर, ईरान के खर्ग में हवाई हमले की खबर है. इतना ही नहीं इजराइल ने ईरान में रेल नेटवर्क पर भीषण हमला किया है।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है. इस पर ईरान ने कहा है कि अब हमारे संयम की सीमा समाप्त हो चुकी है. अब हम सीमाएं लांघकर हमले करेंगे.अमेरिका और ईरान के बीच मिसाइल और बम हमलों के साथ ही जुबानी जंग भी तेज है. अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, अभी हमने बहुत से हथियार निकाले ही नहीं हैं. बड़े हथियारों पर फैसला ट्रंप ही लेंगे.

1000039602

अगर ईरान ने बात नहीं मानी तो विकल्प खुले हैं.ईरान और अमेरिका-इजराइल में जारी जंग के बीच पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है. उसने कहा है कियुद्ध बढ़ा तो वो सऊदी अरब का साथ देगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने कहा है, अमेरिका से बातचीत के सभी चैनल बंद हैं. मध्यस्थों से हो रही बातचीत भी बंद.ईरान ने इजराइल में विध्वंसक हमला किया है. उसने मिसाइल हमले से तेल अवीव में भीषण तबाही मचाई है. धमाकों की वजह से दर्जनों गाड़ियां तबाह हो गईं.अमेरिका हमले की धमकी के बीच ईरान ने अपनेपावर प्लांट को ह्यूमन शील्ड देने की तैयारी की है.ईरान के मंत्री अलीरजा रहीमी ने युवाओं से अपील की है कि वो पावर प्लांट के पास ह्यूमन चेन बनाएं. ह्यूमन शील्ड बनाकर पावर प्लांट का घेराव करें.हंगरी दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, हमने ईरान में अपने सैन्य उद्देश्यों को काफी हद तक हासिल कर लिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post