अपने एमएलसी और विधायकों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे हैं तेजस्वी,इस होटल में चल रही है सीक्रेट मीटिंग
कल सोमवार को राज्यसभा के पांच सीटों पर चुनाव है। इसको लेकर जहां एक ओर भाजपा और जदयू की अलग-अलग बैठकें चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपने विधायकों और एमएलसी के साथ एक होटल में गोपनीय बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल पनाश कौटिल्य में महागठबंधन की एक अहम और गोपनीय बैठक चल रही है, जहां महागठबंधन के विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। कल सोमवार को राज्यसभा चुनाव के पांच सीटों के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में लगे हुए हैं। आज सुबह में संजय झा और और फिर लेशी सिंह के आवास पर बैठक हुई है।

इसके बाद शाम में फिर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के यहां एनडीए की बैठक होने वाली है।इस संबंध में जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मैं तो लगातार यह कहता रहा हूं कि कांग्रेस और राजद के विधायक जदयू के संपर्क में हैं। इसलिए तेजस्वी यादव को इस बात का डर होने लगा कि कहीं ऐसा न हो कि नीरज कुमार की बातें सच हो जाएं। उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि तेजस्वी यादव अपने विधायकों और एमएलसी को होटल में बंद कर रहे हैं? दरअसल इसकी मुख्य वजह यह है कि तेजस्वी यादव का प्रभाव उनके विधायकों पर अब नहीं रहा। नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों और एमएलसी पर भरोसा नहीं है, इसी वजह से बैठक के नाम पर उनको होटल में रखा गया है। राजद के सभी विधायक और एमएलसी अभी पटना के होटल पनाश कौटिल्य में मौजूद हैं और किसी को भी फिलहाल बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
