विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार,गृह मंत्री अमित शाह भी है मौजूद

 विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार,गृह मंत्री अमित शाह भी है मौजूद
Sharing Is Caring:

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं। जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है।

1000431078

जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post