निशांत कुमार बनेंगे उपमुख्यमंत्री!नीतीश कुमार जा रहे है राज्यसभा?
बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव होंगे और यह सियासी चर्चा शुरू हो गई है. जेडीयू ने राज्यसभा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का फिर से राज्यसभा जाना तय है लेकिन दूसरे नाम पर फैसला नहीं हुआ है, लगातार मंथन चल रहा है. नीतीश कुमार के गृह जिले से आने वाले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यह बयान देकर हलचल मचा दिया कि निशांत राजनीति में एंट्री करेंगे. बाद में संजय गांधी, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी सरीखे तमाम बड़े नेताओं ने भी पुष्टि कर दी।नीतीश कुमार को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. हालांकि इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हुई. पहले निशांत को लेकर यह चर्चा हो रही थी कि राज्यसभा जाएंगे और पार्टी की कमान संभालेंगे लेकिन अब नीतीश कुमार को लेकर भी सियासी गलियारों में जो चर्चा है, उसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव होंगे. नीतीश कुमार एग्जिट प्लान पर काम कर रहे हैं लेकिन इसकी कहीं से कोई पुष्टि नहीं हो रही है।नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे तो जाहिर है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. ऐसे में बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है, जबकि निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इस तरह की चर्चा लगातार हो रही है. न तो इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से की जा रही है और ना ही इस मामले में अब तक जेडीयू का कोई बयान ही आया है।कई विधायकों ने बातचीत में कहा कि यह सब खबर गलत है नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री बने रहेंगे. आखिर विधायकों से भी तो सलाह ली जाएगी. यदि ऐसा कुछ होता है तो पहले विधायकों की बैठक बुलाई जाएगी लेकिन अब तक हम लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई है. इस बीच मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार सीएम आवास पहुंचे हैं. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से ही वहां मौजूद हैं. माना जा रहा है कि आज ही कोई फैसला हो जाएगा.एनडीए के अहम सहयोगी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार में सीएम चेंज होने की खबरों को खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूर सरकार चल रही है।जेडीयू की तरफ से राज्यसभा के लिए दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी है. इसको लेकर कई तरह के कयास लगा जा रहे हैं. कहीं नीतीश के नाम की चर्चा है तो कहीं निशांत के नाम की चर्चा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके पुत्र निशांत का भी नामांकन के लिए पेपर तैयार कराया जा रहा है. दोनों लोगों के कागजात तैयार हैं. कोई एक नामांकन कर सकता है. अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है।हालांकि जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि फैसला मुख्यमंत्री को करना है कि कौन जाएगा. वे कहते हैं, ‘उम्मीदवार का नाम तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी के पास है। असल में 75 वर्षीय नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी की तरफ से कहीं ना कहीं दबाव भी है. निशांत को इसलिए राजनीति में जल्द लाने की कोशिश हो रही है. सीएम वैसे तो एक्टिव दिखते हैं लेकिन सच्चाई ये भी है कि अब सरकार के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है. इसके साथ ही पार्टी में नए नेतृत्व की मांग चल रही है. तमाम नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत को कमान सौंपी जाए।
