उपेंद्र कुशवाहा बिहार से जाएंगे राज्यसभा,NDA ने कर दिया क्लियर

 उपेंद्र कुशवाहा बिहार से जाएंगे राज्यसभा,NDA ने कर दिया क्लियर
Sharing Is Caring:

बिहार की एक सीट से उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे. एनडीए के शीर्ष नेतृत्व ने उपेंद्र कुशवाहा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है. उपेंद्र कुशवाहा पांच मार्च को बिहार विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. दूसरी ओर यह खबर पावरस्टार पवन सिंह के लिए झटका वाली भी है. आगे अगर दूसरे राज्य की सीट से पवन सिंह को नहीं भेजा गया तो उनके लिए चौंकाने वाली बात होगी.कुशवाहा के राज्यसभा भेजे जाने की पुष्टि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से की गई है।

1000428515

पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, “राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है. राष्ट्रीय जनतांलिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे.” इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने आज (मंगलवार) अपने कोटे से दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. नितिन नवीन और शिवेश राम राज्यसभा जाएंगे. इसके साथ ही बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्पष्ट कर दिया था कि उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा जा रहे हैं.बिहार की कुल पांच राज्यसभा सीटों में से तीन सीटों पर एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. अब देखना होगा कि जेडीयू के खाते में गई दो सीट से किसका-किसका नाम आता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post