ईरान के समर्थन में कांग्रेस पार्टी!मोदी सरकार ने नीतियों पर उठाया सवाल

 ईरान के समर्थन में कांग्रेस पार्टी!मोदी सरकार ने नीतियों पर उठाया सवाल
Sharing Is Caring:

ईरान पर हमले के मामले में भारत सरकार की विदेश नीति पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने कहा कि ‘‘ईरान पर थोपे गए” इस युद्ध पर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ विश्वासघात है और उसने दावा किया कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की विषयवस्तु और उसके तौर-तरीकों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चाहे प्रधानमंत्री और उनकी मंडली कितना भी दिखावा कर लें, हकीकत यह है कि स्वयंभू विश्वगुरु के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है.”रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, “मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इजराइल की यात्रा ऐसे समय में की, जब पूरी दुनिया को यह जानकारी थी कि शासन परिवर्तन के उद्देश्य से ईरान पर अमेरिका-इजराइल का सैन्य हमला आसन्न है. मोदी के इजराइल से रवाना होने के केवल दो दिन बाद ही यह हमला शुरू हो गया।

1000426738

वहां नेसेट में दिया गया उनका भाषण नैतिक कायरता का शर्मनाक प्रदर्शन था.उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ईरान पर थोपे गए इस युद्ध पर मोदी सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और हितों के साथ विश्वासघात है।रमेश की यह टिप्पणी इजराइल और अमेरिका के एक बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद आई है. ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 वर्षीय खामेनेई की तेहरान के मध्य क्षेत्र स्थित परिसर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मौत हो गई.ईरान पर हुए हमले और खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन भी हुए. जम्मू-कश्मीर, यूपी, बिहार, तेलंगाना, दिल्ली सहित कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए. दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, “ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल की घटनाओं से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव ना बढ़ाने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हैं।ईरान पर हुए हमले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “तनाव कम करने और संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.” भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस क्षेत्र में भारत के दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं।मंत्रालय के मुताबिक़ भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह जारी की गई है. आज ईरान पर हुए हमले और इसके जवाब में ईरान द्वारा गल्फ के देशों पर किए गए हमलों को लेकर भारत में पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCA) की बैठक भी की है. इस बैठक में मोदी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ-साथ सरकार के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post