19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’,जान लीजिए कितने देर की होगी फिल्म?

 19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’,जान लीजिए कितने देर की होगी फिल्म?
Sharing Is Caring:

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ है, इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, इसी एक्साइटमेंट के बीच अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने उत्साह को और भी हवा दे दी है. कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की रनटाइम अपने पहले पार्ट के मुकाबले लंबी रहने वाली है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को इस बार एक और भी बड़ा, ग्रैंड और गहराई भरा सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है.5 दिसंबर, 2025 को ‘धुरंधर’ रिलीज हुआ था, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म की कहानी, एक्शन, करैक्टर डेवलपमेंट और डायलॉग्स को काफी सराहना मिली थी. इसी वजह से फैंस ने इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया।

अब जब ‘धुरंधर 2’ की रनटाइम ज्यादा बताई जा रही है, तो दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि कहानी में और ज्यादा इमोशन, ट्विस्ट, एक्शन और डिटेल दिखाई जाएगी जिससे फिल्म देखने का एक्सपीरियंस और भी यादगार बन सके.फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और टीम पहले ही संकेत दे चुके थे कि ‘धुरंधर 2’ को पहले से कहीं बड़ा बनाया जा रहा है. अब रनटाइम की लंबाई से ये साफ होता है कि टीम सिर्फ एक्शन पैक्ड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस नहीं देना चाहती, बल्कि एक ऐसी कहानी पेश करना चाहती है जिसमें हर किरदार की गहराई और हर सीन की भावनात्मक ताकत को महसूस किया जा सके. हालांकि, रनटाइम की अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.सूत्रों का कहना है कि लंबे रनटाइम की वजह से मेकर्स को कहानी के प्लॉट, बैकस्टोरी, और सब-प्लॉट्स को विस्तार से दिखाने का अवसर मिलेगा. कई रिपोर्टों में इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 40 मिनट बताया गया है, तो कुछ ने दावा किया है कि ये 3 घंटे 50 मिनट तक बढ़ सकती है. हालांकि, दर्शकों को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा, लेकिन रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि रनटाइम लंबा हो सकता है. धुरंधर की बात करें, तो उसका रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था।रणवीर सिंह जो भी लुक या किरदार लेते हैं, वो हमेशा फैंस को पसंद आता है. उन्होंने हीरो से लेकर विलेन तक हर रोल में सरप्राइज दिया है. ‘धुरंधर’ में उनका नया अवतार खूब पसंद किया गया और अब ‘धुरंधर 2’ में भी उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा।पहले पार्ट की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग ने फिल्म को हिट बनाया. अब फैंस ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर और बाकी एक्टर्स की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.रणवीर का किरदार हमजा अल मजारी पाकिस्तान में भारत की तरफ से जासूसी करने गया था. दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि उसने पहले जसकीरत सिंह का नाम अपनाया और उसका असली मकसद क्या था.धुरंधर’ की कहानी लोगों से जुड़ती है और काफी हद तक सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. पहले पार्ट की एंडिंग के बाद फैंस अब अगले पार्ट की कहानी देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं.फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी दोनों पर धूम मचाई. ‘धुरंधर 2’ सिर्फ साढ़े तीन महीने बाद 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फैंस खासकर पाकिस्तान की काली सच्चाई और उसके पर्दाफाश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post