48 भर्तियों के कैलेंडर से तय होगी बिहार के युवाओं का भविष्य,जानिए कब होंगे एग्जाम और किस पद पर आएंगे वैकेंसी?
बिहार लोक सेवा आयोग ने 46,585 पदों पर चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के उल्लेख के साथ 48 भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें तमाम भर्तियों के विज्ञापन के समय, परीक्षाओं की तिथियां और परिणाम की जानकारी दी गई है। हालांकि इस कैलेंडर बीपीएससी 72वीं भर्ती का जिक्र नहीं है। जबकि आयोग के पिछले कैलेंडर के मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक 26 जुलाई 2026 को होगी। बीपीएससी कैलेंडर के मुताबिक बिहार शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (बीपीएससी टीआरई 4.0 ) के तहत कुल 46,585 पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक चलेगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 का रिजल्ट नवंबर 2026 में आएगा।935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक होगी। जून 2026 में रिजल्ट आएगा।40,247 पदों के लिए प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 29.01.2026 को आयोजित हुई थी। इसका परिणाम मार्च 2026 में प्रस्तावित है।2035 पदों के लिए बीपीएससी 70वीं का रिजल्ट अप्रैल मई 2026 में आएगा।बीपीएससी 71वीं ( 1298 पद ) मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक होगी। रिजल्ट अगस्त 2026 है। इंटरव्यू व डीवी सितंबर अक्टूबर नवंबर 2026 में होकर फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2026 में आएगा।7279 विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती का परिणाम मार्च 2026 में आएगा।बीपीएससी 72वीं के लिए अब तक 550 वैकेंसी प्राप्त हुई हैं। इसमें राजस्व अधिकारी के लिए 365, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत अनुमंडल संरक्षक पदाधिकारी के लिए 101 पद निर्धारित किए गए। ये नये पद सृजित किए गए हैं।

जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। सीडीपीओ के 20 सहित सेल टैक्स में भी कुछ पद प्राप्त हुए हैं। अब तक पांच विभागों से 550 पद प्राप्त हुए हैं। आयोग अप्रैल 30 तक जितने पद प्राप्त होंगे, उन्हें समाहित करेगा।विभिन्न इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याता/प्रोफेसर: इन पदों के परिणाम सितंबर 2026 से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर आएंगे।आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी: इन सभी श्रेणियों के चिकित्सा अधिकारियों का अंतिम परिणाम सितंबर 2026 में घोषित किया जाएगा।नगर योजना पर्यवेक्षक: इसका परिणाम अप्रैल 2026 में आएगा।जिला कला संस्कृति पदाधिकारी: इसका अंतिम परीक्षाफल जून 2026 में प्रस्तावित है।अंकेक्षक (Auditor): इस भर्ती का परिणाम दिसंबर 2025 में आने की संभावना है।सहायक अंकेक्षण पदाधिकारी: इसका अंतिम परिणाम नवंबर 2026 में जारी होगा।औषधि निरीक्षक (Drug Inspector): इसका अंतिम परिणाम जून 2026 में प्रस्तावित है।खनिज विकास पदाधिकारी: इस भर्ती का परिणाम जनवरी 2026 में आएगा।प्रखंड उद्यान पदाधिकारी: इसका परिणाम मई 2026 में घोषित होने की संभावना है।भू-तत्वविद (Geologist): इसका अंतिम परीक्षाफल जनवरी 2026 में जारी होगा।सहायक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी: इसका परिणाम अगस्त 2026 में आने की उम्मीद है।विधि रचनाकार (Legal Draftsman): इस पद के लिए अंतिम परिणाम अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।
