राज्यसभा के लिए अब मांझी की पार्टी ने रखी डिमांड,कुशवाहा के बाद अब बढ़ी दावेदारी

 राज्यसभा के लिए अब मांझी की पार्टी ने रखी डिमांड,कुशवाहा के बाद अब बढ़ी दावेदारी
Sharing Is Caring:

आगामी 9 अप्रैल को बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं और चर्चा शुरू हो गई है कि कौन इस बार जा सकता है. नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक सीट का वादा किया गया था तो अब जीतन राम मांझी ने भी दावा ठोक दिया है. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का भी कहना है कि एक सीट चाहिए.जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता राजेश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि हमारी पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी इस बात को शुरू से उठाते आए हैं. हर कोई चाहता है कि हमारी पार्टी का विस्तार हो, इसलिए हमारी पार्टी भी एक सीट के लिए दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमारी पार्टी को गठबंधन में कम आंका जाता है और कहीं ना कहीं हमें ठगा जाता है. यही वजह रही कि हमें विधानसभा चुनाव में छह सीटें ही मिलीं. हालांकि हर बार हमारे नेता जीतन राम मांझी आवाज उठाते रहे हैं.इस सवाल पर कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का तो अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है. इस पर राजेश कुमार ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन वह बार-बार यह कहते आए हैं कि हर बात मीडिया में नहीं रखी जा सकती है. जहां बात रखनी चाहिए वहां रखी जाएगी. राजेश कुमार ने कहा कि हमारे नेता संतोष सुमन ने कभी नहीं कहा है कि हमें राज्यसभा की सीट नहीं चाहिए या जरूरत नहीं है।

1000417017

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता के इस बयान पर कि एक सीट बीजेपी से चुनाव से पहले ही तय हो चुका है. इस पर राजेश कुमार ने कहा कि यह उनका अपना मामला है, लेकिन हमारे वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी हमेशा आवाज उठाते आए हैं. हमारी सब जगह दावेदारी होनी चाहिए, इसलिए हमें राज्यसभा की एक सीट मिलनी चाहिए. हम लोग जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे और अपनी मांग को रखेंगे।लगातार सस्पेंस बरकरार है कि क्या बीजेपी फिर से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजेगी? एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के नेता इसका फैसला करेंगे.उन्होंने कहा, “जिन कारणों से उस समय (पिछली बार) उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा की सदस्यता दी गई थी, एनडीए ने विचार किया था. हम सब लोगों ने विचार किया था… तो आज की तारीख में यह विषय एनडीए का आंतरिक मामला है.” बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कुशवाहा से यह सवाल किया गया कि ऐसा तो नहीं कि काम खत्म हो गया तो… इतना सुनते ही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “कौन सा काम खत्म हो गया…?”पार्टी के प्रवक्ता ने साफ कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा फिर से भेजा जाना चाहिए क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले इसको लेकर बीजेपी से बातचीत हुई थी. ऐसे में देखना होगा कि आगे क्या कुछ होता है. बता दें कि बिहार की जो पांच सीटें खाली हो रही हैं उनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा की है. बीजेपी ने अपने कोटे से उन्हें राज्यसभा भेजा था.कुशवाहा से अलग उधर चिराग पासवान की मां रीना पासवान को लेकर भी चर्चा हुई थी कि वे राज्यसभा जाएंगी. हालांकि बीते शुक्रवार को चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि उनकी मां सियासत से दूर रहना चाहती हैं. उन्हें राजनीति में नहीं आना।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post