चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का किया ऐलान,कुशवाहा को क्या बीजेपी करेगी रिपीट?

 चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का किया ऐलान,कुशवाहा को क्या बीजेपी करेगी रिपीट?
Sharing Is Caring:

देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटें खाली हो रही हैं. इसमें पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह जैसे कई बड़े नेताओं की सीटें भी खाली हो रही हैं. सबसे अधिक सीटें महाराष्ट्र से खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने आज बुधवार को रिक्त हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.महाराष्ट्र और ओडिशा के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अप्रैल में अलग-अलग तारीखों में राज्यसभा की सीटें खाली हो रहीं हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7 सीटें खाली हो रही हैं. इसके बाद तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से भी 5 सीटें रिक्त होने वाली हैं.इनके अलावा बिहार से 5 सीट, ओडिशा से 4 सीट, असम से 3 सीटों के अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना से 2-2 और हिमाचल प्रदेश से एक सीट पर चुनाव कराया जाएगा.बिहार से संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की सीट खाली हो रही है, जबकि महाराष्ट्र से शरद पवार और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे बड़े नेताओं का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है. महाराष्ट्र से शरद पवार और प्रियंका के अलावा भगवत किशनराव कराड, डॉक्टर फौजिया खान, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी पाटिल और रामदास अठावले की सीटें खाली हो रही हैं.

1000685336

इसी तरह बिहार से हरिवंश नारायण सिंह के अलावा उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेम चंद गुप्ता भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. जबकि ओडिशा से ममता मोहंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी भी रिटायर हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल से ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, सुब्रत बक्शी और मौसम नूर का कार्यकाल खत्म हो रहा है.तमिलनाडु से एनआर एलंगो, पी. सेल्वरासु, एम. थम्बीदुरई, तिरुचि शिवा कनिमोझी और जीके वासन की सीटें भी खाली हो रही हैं. इसी तरह असम से रमेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल पूरा हो रहा है. छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम भी अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं.तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, केआर सुरेश रेड्डी और हिमाचल प्रदेश की इंदु बाला गोस्वामी के साथ-साथ हरियाणा से दिग्गज नेता किरण चौधरी और राम चंदर जांगड़ा की सीटें भी खाली हो रही हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post