आखिर पूर्व IPS अमिताभ को क्यों किया गया गिरफ्तार?जान लीजिए पूरी इनसाइड स्टोरी

 आखिर पूर्व IPS अमिताभ को क्यों किया गया गिरफ्तार?जान लीजिए पूरी इनसाइड स्टोरी
Sharing Is Caring:

बीते देर शाम पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहली सूचना उनके घर पर पुलिस के द्वारा छापेमारी करने की आई थी। फिर पुलिस जबरन उठाकर उन्हें ले गई। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के खिलाफ यह कार्रवाई उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में हुई है। पुलिस का कहना है कि अमिताभ दास ने सरकार के सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के खिलाफ अनर्गल और विवादित बयान दिया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है।पटना पुलिस पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास के घर पर पहुंची और उनको जबरन उठाकर ले गई। इस दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि नीट छात्रा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार मुख्य अभियुक्त है।

1000681972

सीबीआई के निदेशक को प्रमाण देने के लिए कल मैं दिल्ली निकलने वाला था, लेकिन इससे पहले मुझे पटना पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मेरी हत्या करने की भी कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे घर में पुलिस ने कुछ सामान रख दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि इनको कहीं से फोन आ रहा है कि निशांत कुमार को बचना है और अमिताभ दास को गिरफ्तार करो। दरअसल नीट छात्रा की हत्या के मामले में बिहार सरकार और पटना पुलिस पर मामले को लीपापोती करने का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। ऐसे में पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने कई मीडिया और सोशल मीडिया पर आकर कहा था कि नीट छात्रा मामले में पुलिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का भी डीएनए टेस्ट करवाए। इतना ही नहीं निशांत कुमार के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास आने-जाने वाले लोगों की भी डीएनए जांच होनि चाहिए, जिसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने तो यहां तक कह दिया था कि निशांत कुमार के डीएनए की जांच पुलिस जल्द से जल्द करवा ले वर्ना ऐसा भी मुमकिन है कि इस केस की वजह से कहीं निशांत कुमार विदेश न भाग जाए। अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा था और कहा था कि अगर ऐसी बात है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता के सामने आकर सबकुछ स्पष्ट करना चाहिए और अपने बेटे का डीएनए सैंपल देना चाहिए ताकि आपकी विश्वसनीयता बनी रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post