दवा समय पर खाइये आप भूल जाते हैं,भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को दी सलाह

 दवा समय पर खाइये आप भूल जाते हैं,भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को दी सलाह
Sharing Is Caring:

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को सदन में हल्का-फुल्का माहौल रहा. इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ठहाके लगाते नजर आए. सदन में भाई वीरेंद्र ने पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठाया. मंत्री ने इसपर सरकार का पक्ष रखा और जांच का आश्वासन दिया. जब आरजेडी विधायक मुद्दे को सदन के पटल पर रख रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीच में टोका. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के जैकेट पहनने पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब इतनी ठंड थोड़े ही है, आप सदन के अंदर इतना गर्म कपड़ा क्यों पहनकर आए हैं?”मुख्यमंत्री जी, आपने ही तो स्वेटर दिये हैं. पिछली बार भी आपने दिया था तब मैं पहना हूं. आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि समय पर दवा खाना चाहिए, नहीं खाइयेगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा, आप बड़े भाई हैं, मैं छोटा भाई हूं. इसलिए समय पर दवा खाया कीजिए तो नहीं भूलिएगा.”

1000680345

बीच में उठकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ”आप जांच चाहते हैं या साथ जाकर जांच कराना चाहते हैं. पानी में आर्सेनिक की जांच कराई जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री जी की चिंता है कि आप कपड़ा तो कम पहनिए, अब इतना ठंडा थोड़े ही है.” दरअसल, विधानसभा में राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर और बिहटा के दर्जनों गांव में आर्सेनिक की मात्रा पेयजल में अधिक होने का मामला उठाया. इस दौरान उन्होंने इसके कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी लोगों में होने की बात भी कही.’ पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि माननीय विधायक ने जो सवाल उठाया है उन इलाकों में जांच की गई है. पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा तय सीमा से कम है. इसपर राजद विधायक ने कहा कि अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट दी है. इसकी जांच करा ली जाए.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post