लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए हो रहा है काम,गांधी मैदान में खूब गरजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
आज 77वां गणतंत्र दिवस है। पटना समेत पूरे देश में तिरंगा फहराया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगे को सलामी दी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी ने मैदान में तिरंगा फहराया। वह गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समारोह में मौजूद हैं। तिरंगे को सलामी देने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान में परेड की सलामी ली। इस बार 21 टुकड़ियों की परेड निकाली गई। राज्यपाल ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को पुरस्कार दिया। इसमें भोजपुर के लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी को सात लाख 50 हजार रुपये, पूर्णिया के शशिभूषण कुमार को, समस्तीपुर के मेजर जनरल अखिलेश कुमार को शामिल हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बिहार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कहा कि 77 वर्ष पूर्व देश में गौरवशाली संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित हुआ और संसदीय व्यवस्था पर आधारित शासन की नींव रखी गई।

संविधान के माध्यम से राष्ट्र के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई है। संविधान के द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के सिद्धान्त हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इन्हीं के सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनायें पूरी हो रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार ने समाज हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर तिरंगे को सलामी दी। राबड़ी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो ने तिरंगा फहराया। उन्होंने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
