कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड हुआ शुरू,राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

 कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड हुआ शुरू,राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा
Sharing Is Caring:

राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया। सैन्य परेड की शुरुआत हो गई है। परेड की थीम विविधता में एकता है। सेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर परेड की शुरुआत की। सेना की कैविलरी टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड की, जिसका नेतृत्व कैप्टन अहान कुमार ने किया।

1000668906

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ग्रुप कैप्टन शुभाशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बन रहे हैं। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जा रहा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post