बेरोजगारों के साथ किया जा रहा है अन्याय,नीतीश सरकार पर बरसे राजद MLC सुनील सिंह

राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। विधान परिषद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लाखों कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने मेरे साथ चट्टानी एकता के साथ खड़ा होकर संघर्ष किया।” उन्होंने राज्य सरकार पर तानाशाही और निरंकुश शासन का आरोप लगाते हुए कहा, “अगर कोई निरंकुश सरकार है, तानाशाह सरकार है, हिटलरशाही सरकार है, तो उसे पर अंकुश लगाने का यह आदेश है।”

लोकतंत्र के इस मंदिर में 26 जुलाई 2024 को किस तरह से जनतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटा गया। उसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है। मेरे जैसे लाखों लोग लगातार तानाशाहों के शिकार होते रहे हैं उनके नौकरशाही के शिकार होते रहे हैं उसमें यह एक बहुत बड़ा शिकंजा है। मैं लगातार शोषितों की आवाज को उठाता था, बेरोजगारों की आवाज को उठता था। किसानों की आवाज को उठाता था यह बात इस सरकार को ठीक नहीं लगती थी।बजट पर टिप्पणी करते हुए डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बजट में जिस तरह कागज पर छलावा किया जा रहा है, जिस तरह से बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। इस राज्य में जैसे ही कोई बच्चा जन्म लेता है, उसके ऊपर 29,000 का कर्ज होता है उन्होंने राज्य की प्रति व्यक्ति आय को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय 68,000 है और यह पूरे देश में नीचे से टॉप है। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अपनी बातों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी समर्थन किया कि “जब आप लालू यादव को नहीं झुका पाए, तेजस्वी यादव को नहीं डरा पाए तो आप सुनील कुमार का क्या बिगाड़ लीजिएगा।”