तेजस्वी पर भड़के नीतीश कुमार,बोले-पहले क्या स्थिति थी,शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था कुछ पता है?

 तेजस्वी पर भड़के नीतीश कुमार,बोले-पहले क्या स्थिति थी,शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था कुछ पता है?
Sharing Is Caring:

विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोग आए थे उसे समय स्थिति क्या थी? शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। कुछ पता है? इंप्रेस वाले सब पूछ लो। मुख्यमंत्री के बोलने पर विपक्ष ने हल्ला किया? समाज में कितना विवाद होता था। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा कितना होता था। मुसलमान को कुछ होता था उसको बचाने का कोई उपाय करते थे? पढ़ाई का क्या हाल था?

1000486370

अध्यक्ष ने विपक्ष को कहा कि आपका नेता ने एक लकीर खींची है आप उसको क्यों छोटा करना चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई गई। पहले क्या स्थिति थी कोई घर से नहीं निकलता था। अब देखिए 10 बजे, 11 बजे रात में सब घूमता है। हमलोगों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया। दो लाख 74 हजार शिक्षकों की बहाली की। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post