कांग्रेस पार्टी के कारण ही भाजपा जीतती है,ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

 कांग्रेस पार्टी के कारण ही भाजपा जीतती है,ममता बनर्जी ने राहुल गांधी पर बोला हमला
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी किताब में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के कारण ही भाजपा जीतती है। साथ ही कहा कि यदि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है तो इसका कारण भी कांग्रेस ही है।ममता की लिखी तीन किताबों का मंगलवार को कोलकाता इंटरनेशनल बुक फेयर में विमोचन हुआ। इनमें से एक किताब का नाम है ‘बांग्लार निर्बाचन ओ आमरा’ यानी ‘बंगाल के चुनाव और हम’। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि इंडिया गठबंधन की विफलताओं के मुख्य कारणों में से एक है कांग्रेस। विधानसभा हो या लोकसभा, हर जगह इंडिया गठबंधन के पिछड़ने के मुख्य कारण के रूप में कांग्रेस है। केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार वापसी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूरी कोशिश की, लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया को कामयाबी नहीं मिली।

1000470734

इसकी वजह कांग्रेस की नाकामी रही। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस को जो सीटें मिली हैं, वे भी गठबंधन के सहयोगी दलों के चलते मिली हैं। कांग्रेस की विफलताओं के कारण इंडिया गठबंधन का बुरा हाल हुआ है।ममता ने लिखा कि मैं भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी गठबंधन बनाना चाहती थी। शुरुआत से ही मैंने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और कॉमन मेनिफेस्टो पर जोर दिया। विपक्षी गठबंधन का नाम भी मैंने ने सुझाया था लेकिन न तो कोई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना और न ही कोई कॉमन मेनिफेस्टो।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post