ब्लादिर पुतिन की तरह ही 2024 में पीएम मोदी को भी जाना होगा-संजय राउत का हमला

संजय राउत ने अपने सामना मुखपत्र में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय तंत्रों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक की तुलना रूस के ‘वैगनर ग्रुप’ से की है।उन्होंने कहा कि जैसे पुतिन के खिलाफ उसके प्राइवेट आर्मी ने मोर्चा खोल दिया, वैसे ही यहां पीएम मोदी की सत्ता को चुनौती देनेवाला लोकतंत्र के रक्षक ‘वैगनर ग्रुप’ एक साथ आया है।संजय राउत ने सामना में कहा कि पुतिन द्वारा अपनी सुविधा के लिए तैयार किए गए ‘वैगनर ग्रुप’ ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत कर दिया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तानाशाह सरकार के शासन को उलटकर रूस में तख्तापलट करने के लिए पुतिन की ये प्राइवेट आर्मी ही सड़क पर उतर आई। दरअसल आपको बताते चलें कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को भाजपा ने फोटोसेशन बताया था, जिसपर सामना में तंज कसा गया है।
सामना में कहा गया कि अगर हम ये भी मान लें कि पटना में विपक्षी दल फोटो खिंचाने के लिए जुटे थे, तो कल तक भाजपा के नेता कहते थे कि अबकी बार 400 के पार, एक बैठक के बाद अब गृह मंत्री शाह कह रहे हैं हम 300 सीटें जीतेंगे।