ममता बनर्जी का करेंगे ‘सामाजिक बहिष्कार’,पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने दिया बड़ा बयान

 ममता बनर्जी का करेंगे ‘सामाजिक बहिष्कार’,पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने दिया बड़ा बयान
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल के गवर्नर आनंद बोस ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल समाज के साथ ‘एकजुटता’ दिखाते हुए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ‘सामाजिक बहिष्कार’ करेंगे।उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेप और हत्या की घटना के बाद बंगाल की सड़कों, अस्पतालों और शहरों में हिंसा फैली हुई है और सरकार पीड़िता के माता-पिता और समाज की भावनाओं को शांत करने में ‘अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल’ रही है।

1000390279

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल समाज के साथ एकजुटता दिखाते हुए मैं संकल्प लेता हूं कि मैं मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार करूंगा. सामाजिक बहिष्कार का मतलब है कि मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा और न ही किसी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हों. राज्यपाल के तौर पर मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post