NCERT में शामिल होगा कुरान शरीफ?अखिलेश के सांसद ने की बड़ी मांग,कहा-कुरान शरीफ से बड़ी दुनिया में कोई किताब नहीं
![NCERT में शामिल होगा कुरान शरीफ?अखिलेश के सांसद ने की बड़ी मांग,कहा-कुरान शरीफ से बड़ी दुनिया में कोई किताब नहीं](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA0004-750x465.jpg)
समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कुरान शरीफ को लेकर बयान दिया है और उसे दुनिया की सबसे बड़ी किताब बताया है। उन्होंने कहा, ‘कुरान शरीफ से बड़ी दुनिया में कोई किताब नहीं है। इसे NCERT में शामिल किया जाए।’NCERT कोर्स में महाभारत और रामायण के चैप्टर शामिल किए जाने के सवाल पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि कुरान शरीफ से बड़ी दुनिया में कोई किताब नहीं है। उसे किसी ने नहीं बल्कि अल्लाह ने लिखा है। उसे शामिल किया जाए।’समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं।
![NCERT में शामिल होगा कुरान शरीफ?अखिलेश के सांसद ने की बड़ी मांग,कहा-कुरान शरीफ से बड़ी दुनिया में कोई किताब नहीं 1 IMG 20231126 WA0005](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA0005.jpg)
हालही में उन्होंने हलाल उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार के फैसले नफरत भरे होते हैं और सभी फैसले मुस्लिम विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा था कि सीएम और बीजेपी नेताओं की नीति मुस्लिम विरोधी है। यही वजह है कि हलाल उत्पादों पर बैन लगा दिया गया है। मुस्लिमों को डराने की कोशिश हो रही है लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। यह देश हमारा भी है और हमारा भी उतना ही हक है, जितना दूसरे धर्म और जाति के लोगों का है। मुसलमानों ने इस देश के लिए कुर्बानी दी है।