रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को बीते दिन आखिर क्यों कहा देश का दुश्मन?जानिए वजह

 रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को बीते दिन आखिर क्यों कहा देश का दुश्मन?जानिए वजह
Sharing Is Caring:

संसद परिसर (मकर द्वार) में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को ‘गद्दार दोस्त’ (Traitor Friend) कहे जाने और हाथ मिलाने की कोशिश करने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने राहुल गांधी को ‘देश का दुशमन’ कहा और हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया.संसद का बजट सत्र लगातार हंगामे में धुल रहा है इस बीच स्पीकर पर कागज फेंके जाने की घटना के बाद निलंबित हुए सांसदों के साथ समर्थन कर रहे राहुल गांधी ने वहां से अंदर जाने की कोशिश कर रहे रेल राज्य मंत्री को ट्रेटर फ्रेंड यानी की गद्दार दोस्त कहकर पुकारा. जिस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि “देश के दुश्मनों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.”केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि उन्होंने राहुल से हाथ नहीं मिलाया. रवनीत बिट्टू ने कहा, “मैं देश के दुश्मनों से हाथ नहीं मिलाता.” उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सिखों और पंजाबियों की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं.

1000675959

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेदार रहा है और उनके नाती ‘शहजादा’ राहुल गांधी अभी भी सिखों का अपमान करते रहे हैं.इस सवाल पर कि, भाजपा का कहना है कि, 1984 में पहले भी एक बार सिखों का अपमान किया गया था और एक बार फिर से अपमान किया गया है. इस पर रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने गांधी परिवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मैं भी उस परिवार से हूं, जिनके दादा ने पंजाब में अमन शांति के लिए काम किया”. उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि, राहुल उनकी तरफ आगे भी बढ़े थे लेकिन कुछ सदस्यों ने उन्हें रोक लिया.उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी की फिटनेस अच्छी है, लेकिन मेरा हाथ भी भारी है… लेकिन राजनीति में लहजे और लिहाज में रहना चाहिए. वे (राहुल गांधी) सड़क के गुंडे (roadside goon) की तरह व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने राहुल पर हाथापाई की कोशिश का भी आरोप लगाया और कहा कि वे आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के ‘गद्दार दोस्त’ वाले बयान पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि, राहुल गांधी को लगता है कि, जब रवनीत बिट्टू कांग्रेस में थे तो उन्हें पीछे बैठाया जाता था. आज उसी शख्स को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सामने की लाइन में लाकर बैठाया है.यह घटना संसद के बजट सत्र के दौरान हुई, जहां राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच थे. वहीं, बीजेपी ने इसे सिख समुदाय के अपमान के रूप में पेश किया और राहुल गांधी से माफी की मांग की.सिखों के अपमान के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि, भाजपा वाले कितने सिखों कि हिमायती हैं. उन्होंने कहा कि, रवनीत बिट्टू देश का मुद्दा नहीं है, देश का मुद्दा किसान है. देश का मुद्दा यूएस ट्रंप डील है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post