बिहार में मौसम ने ली अंगड़ाई,लगातार लुढ़कता जा रहा है पारा

 बिहार में मौसम ने ली अंगड़ाई,लगातार लुढ़कता जा रहा है पारा
Sharing Is Caring:

बिहार में ठंड अपने शवाब पर आती दिख रही है। शनिवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में रिकॉर्ड किया गया जो 10.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तामपान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पाया। हालांकि राज्य में अभी कड़कड़ाती ठंड के आसार कम ही हैं। लेकिन फिर भी लोगों को इस ठंड से सावधान रहना होगा। क्योंकि कभी धूप कभी छांव के चलते मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक ‘पिछले 24 घंटे का मौसम शुष्क रहा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस वैशाली और दरभंगा में दर्ज किया गया।

IMG 20231126 WA0001 1

मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर के आसपास 26 नवंबर को उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 नवंबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा।’मौसम विभाग के मुताबिक ‘सुबह के समय राज्य के उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ भागों में हल्के स्तर का कुहासा और धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का, इसके बाद अगले 2 दिन किसी तरह के बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। ‘

Comments
Sharing Is Caring:

Related post