ममता बनर्जी की नहीं घाटी लोकप्रियता,सभी 6 सीटों पर TMC ने बनाई बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। वोटों की गिनती जारी है। इन सभी सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस यानी TMC उम्मीदवार आगे हैं। बता दें कि इन 6 में से पांच सीटें दक्षिण बंगाल में टीएमसी के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भगवा गढ़ बना रहा है। 2021 में यह सीट बीजेपी ने जीती थी।

2024 के लोकसभा चुनावों में सीटें जीतने वाले विधायकों के इस्तीफे के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र खाली हो गए। इसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ था।इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। तब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को यहां 12 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी यह प्रदर्शन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से खराब था। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।