शेयर बाजार में हो रही गिरावट पर बोले केंद्रीय मंत्री,भारतीय मार्केट में जल्द होगा सुधार

 शेयर बाजार में हो रही गिरावट पर बोले केंद्रीय मंत्री,भारतीय मार्केट में जल्द होगा सुधार
Sharing Is Caring:

शेयर बाजार के हाल को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कुछ अच्छी बिकवाली हुई। इसके बाद निफ्टी का मूल्यांकन अच्छा और उचित है। भारतीय बाजार में कुछ और सुधार होने की उम्मीद है। मुंबई में म्यूचुअल फंड के समूह एम्फी के कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि निफ्टी के कुछ शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन निफ्टी अभी भी अच्छा मूल्यांकन दिखा रहा है। एक विकासशील देश के लिए यह मूल्यांकन उचित है। यहां कुछ सुधार हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाजार में चल रही गिरावट उन लोगों के लिए चेतावनी है, जिन्होंने छोटे निवेशकों को सही सलाह नहीं दी है।

1000485182

एम्फी उन लोगों को हटाए जो ग्राहकों को सही सलाह नहीं देते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि म्यूचुअल फंड को बड़े बाजार के प्रति अपने कर्तव्य और प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनको केवल रिटर्न पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन साल बाजार में खूब बढ़ोतरी हुई है, यहां कई शेयरों की कीमतें बाजार से मिले धन को निवेश करने की मजबूरी और कुछ छूट जाने के डर से जुड़ी थीं। सभी हितधारकों को हाल के दिनों में हुई घटनाओं के बारे में सोचना होगा। हम बाजार के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही निवेश संस्कृति के खतरों की अनदेखी नहीं कर सकते। छोटी कंपनियों की गतिविधियों को लेकर उन्होंने हैरानी जताई कि एक ऑटो डीलर को इतना अधिक मूल्यांकन कैसे मिला? एफटीए को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है। दो अन्य देश इसी तरह के समझौते के लिए संपर्क में हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post