ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम,सुधर जाओ वरना बर्बाद कर देंगे!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य हमलों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की आर्मी, नेवी और कम्यूनिकेशन सिस्टम बर्बाद हो चुके हैं। व्हाइट हाउस में कॉलेजिएट स्पोर्ट्स पर एक राउंड टेबल मीटिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के कई बड़े नेता भी जंग में मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘ईरान में हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। किसी ने पूछा कि इसे 0 से 10 में से कितना स्कोर देंगे? मैंने कहा कि 12 से 15 दूंगा। उनकी सेना खत्म हो गई है। उनकी नौसेना खत्म हो गई है। उनका संचार व्यवस्था खत्म हो गई है। उनके नेता खत्म हो गए हैं।’ट्रंप ने आगे कहा, ‘उनके दो सेट के नेता खत्म हो चुके हैं, अब वे तीसरे सेट पर आ गए हैं। उनकी एयर फोर्स मिटा दी गई है। सोचिए, उनके पास 32 शिप थे, अब सभी 32 समुद्र की तलहटी में हैं।’ उन्होंने यूएस आर्मी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई सालों में ईरान के हमले में मारे गए अमेरिकी लोगों का बदले में यह कार्रवाई की गई है। ट्रंप ने कहा, ‘हमारी सेना कमाल कर रही है। ईरान में हालात काफी खराब थे और वहां के हैवान नेता बहुत सारे लोगों को मार रहे थे जिनमें हमारे भी काफी लोग थे। बम धमाकों में उनके हाथ-पैर उड़ रहे थे, चेहरा खराब हो रहा था। हमारे पास 2 विकल्प थे, या तो सालों तक ऐसे सहते रहें या कुछ करें। और हमने कुछ किया।

‘ट्रंप ने वेनेजुएला में पहले हुई सैन्य कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि अब अमेरिका पहले से कहीं ज्यादा इज्जत पा रहा है। उन्होंने कहा, ‘लोग हमारी सेना से बहुत प्रभावित हैं। वेनेजुएला में जो हुआ, अब जो हो रहा है, और इससे पहले बी-2 बॉम्बर्स से ईरान की न्यूक्लियर क्षमता को खत्म किया गया। मुझे लगता है कि अभी हम वह देश हैं जो पहले कभी इतना सम्मानित नहीं था।’ बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं को मार गिराया था। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले में इजरायल और कई अरब देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।ट्रंप के इस बयान का असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर भी देखने को मिला. उनके पोस्ट के बाद दुनिया में कच्चे तेल के प्रमुख मानक ब्रेट क्रूड की कीमत बढ़ गई और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है. इससे पहले पिछले साल जून में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसी तरह की मांग की थी, जब वे ईरान पर सैन्य हमला करने के विकल्प पर विचार कर रहे थे.ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन में खुद भूमिका निभाना चाहते हैं. एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जिस तरह वे वेनेजुएला की राजनीतिक स्थिति में शामिल हुए थे, उसी तरह ईरान के नए नेता के चयन में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए. ट्रंप ने खास तौर पर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आलोचना की.उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और वे ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके. ट्रंप का कहना है कि अगर नया नेता भी खामेनेई की नीतियों को ही आगे बढ़ाता है, तो भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अभी तक नए सुप्रीम लीडर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।इजराइली एयरफोर्स ने शुक्रवार को तेहरान के मध्य स्थित ईरानी नेतृत्व परिसर के नीचे बने अंडरग्राउंड बंकर पर बड़ा हमला किया. करीब 50 फाइटर जेट्स ने 100 से ज्यादा बम गिराए. यह बंकर सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के लिए बनाया गया था. इस परिसर का इस्तेमाल ईरान के सीनियर अधिकारी करते रहे थे. यह अंडरग्राउंड नेटवर्क तेहरान की कई सड़कों के नीचे तक फैला हुआ था और इसमें कई एंट्री पॉइंट और मीटिंग रूम थे. इजराइली सेना का कहना है कि इस बंकर को नष्ट करने से ईरान की कमांड और कंट्रोल क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
