साउथ फिल्मों में होती है गलत डिमांड,तापसी पन्नू ने खोला पर्दे के पीछे का राज
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने साउथ मेकर्स की अजीब डिमांड का जिक्र किया। तापसी का मानना है कि इस वजह से कई बार सेट पर असहज स्थिति भी बन जाती थी। आखिर क्या थी वो डिमांड? जानिए। तापसी पन्नू ने एक पॉडकास्ट में पिछले दिनों बताया कि साउथ की फिल्मों में एक्ट्रेस के अपीयरेंस पर बहुत ज्यादा फोकस किया जाता है। वह कहती हैं, ‘साउथ फिल्मों में आकर्षक दिखने के लिए खास तरह के कपड़े पहनने के लिए बोला जाता है। लेकिन इसमें समस्या यह है कि सेट पर हीरोइन को यह बात बताने के लिए लड़कियां गिनती की होती हैं। ऐसे में डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर को बाेलता है। फिर वह हेयर या स्टाइल टीम की किसी दीदी को बताते हैं। आप सोचो कितना शर्मनाक होगा कि सेट पर एक गाने के शूट में एक्ट्रेस का बीच में उठकर जाना है। सब देख रहे होते हैं कि क्या फर्क हुआ? फिर पता चलता है कि हमें फर्क पता नहीं चल रहा। ऐसे में एक्ट्रेसेस को वापस जाने को कहा जाता है।’तापसी का मानना है कि साउथ में एक्ट्रेस की फिजिकल अपीयरेंस पर फोकस किया जाता है। मेकर्स को लगता है कि इससे ऑडियंस की फैंटेसी पूरी होती है और फिल्म को लेकर अट्रैक्शन बढ़ता है।फिल्म ‘अस्सी’ में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। तापसी फिल्म में रेप पीड़िता की वकील बनी हैं। वहीं रेप पीड़िता के रोल में कनी कुश्रुति दिखीं। दोनों ने ही दमदार अभिनय किया है। फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी रेप पीड़िता के संघर्ष को दिखाती है, कानूनी प्रक्रिया में रेप केस के फैसलों में क्यों देरी होती है? परिवार और उस महिला पर क्या गुजरती है, इन बातों को निर्देशक ने बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया है। साथ ही इस जघन्य अपराध के पीछे की मानसिकता को भी सामने रखा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।पॉडकास्ट में तापसी ने बताया, ‘गाने के सीक्वेंस शूट करते समय उन्हें पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था। यह डिमांड सीधा डायरेक्टर नहीं करता था। बल्कि एक चेन के जरिए आता था। डायरेक्टर पहले असिस्टेंट डायरेक्टर को कहता फिर वह स्टाइलिस्ट को बताता है और फिर एक्ट्रेस। गाने में फैंटसी दिखाने के लिए बॉडी के कुछ हिस्सा को खास तरीके से दिखाया जाता था।

‘ कंगना रनौत के साथ मनमुटाव पर बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि उनकी कभी कंगना से लड़ाई हुई हो। उन्होंने आगे कहा कि लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं, और उनकी कभी कंगना से लड़ाई नहीं हुई। “क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी शब्द कहा है? उनकी बहन ने मुझे ‘सस्ती कॉपी’ कहा था। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं यहां उतनी कमाई नहीं करती, इसलिए मैं सस्ती हूं। अगर वह इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान निकाल सकते हैं, मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।”तापसी और कंगना दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि भाई-भतीजावाद के विवाद के दौरान उनके झगड़े से स्टार किड्स को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ, तो तापसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि किसे फायदा हुआ होगा। हालांकि, उन्हें लगता है कि किसी न किसी को, कहीं न कहीं, इससे लाभ जरूर हुआ होगा।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी तरफ से कंगना के साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। तापसी ने यह भी कहा कि हो सकता है कुछ लोग ऐसे रहे हों जो नहीं चाहते थे कि वो दोनों साथ काम करें या एक साथ आएं, क्योंकि शायद उन्हें यह आशंका रही होगी कि अगर वो साथ आतीं तो वाकई कुछ अलग और हटकर हो सकता था।
