ईरान के नेताओं को खत्म करेगा अमेरिका,ट्रंप का खतरनाक प्लान तैयार!

 ईरान के नेताओं को खत्म करेगा अमेरिका,ट्रंप का खतरनाक प्लान तैयार!
Sharing Is Caring:

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अब एक बेहद बड़ा और विवादित कदम उठाने पर विचार कर रहा है. अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारी ईरान के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने यानी उनकी टारगेटेड किलिंग के पक्ष में बताए जा रहे हैं. उनका मानना है कि अगर ईरान के बड़े नेताओं को रास्ते से हटा दिया जाए तो वहां की सरकार पर दबाव बढ़ेगा और युद्ध खत्म करने का रास्ता खुल सकता है.हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी प्रशासन के भीतर ही मतभेद हैं. कुछ अधिकारी इसे युद्ध समाप्त करने का विकल्प मान रहे हैं, जबकि दूसरे इसे अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं.

1000908070

अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि ट्रंप प्रशासन में ईरान के नेताओं को निशाना बनाने के विकल्प पर चर्चा हुई है. इस चर्चा में एक अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे व्यक्ति का हवाला दिया गया है. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक इस तरह की कार्रवाई को मंजूरी नहीं दी है.रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारियों का मानना है कि ईरान के बड़े नेताओं को निशाना बनाने से वहां की सरकार पर दबाव बढ़ेगा. इससे ईरान के सख्त रुख वाले नेताओं को कमजोर किया जा सकता है और युद्ध खत्म करने की स्थिति बन सकती है.इस प्रस्ताव के समर्थकों का मानना है कि इससे ईरान को यह संदेश जाएगा कि अमेरिका उसके शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने की क्षमता रखता है. हालांकि, यह अभी केवल चर्चा का हिस्सा है, कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.इस प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बीच सहमति नहीं है. कुछ अधिकारी इसके समर्थन में हैं, लेकिन विरोध करने वाले इसे खतरनाक कदम मान रहे हैं. विरोधियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई के बाद ईरान के बचे हुए नेता और ज्यादा सख्त हो सकते हैं. इससे बातचीत के जरिए युद्ध खत्म करने की संभावना कमजोर पड़ सकती है. साथ ही ईरान की जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी अधिकारियों की जान को भी खतरा हो सकता है.ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हमले का मामला नया नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में युद्ध के पहले दिन इजराइल के हमले में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद मार्च में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाया गया.इस घटना के बाद से ही ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच संघर्ष लगातार जारी है. अब अमेरिकी प्रशासन में फिर से शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने के विकल्प पर चर्चा होने से तनाव बढ़ने की आशंका है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी चिंता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है. वहीं, अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने भी कहा है कि अगर कूटनीतिक बातचीत सफल नहीं होती तो ट्रंप दोबारा सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार हैं.दूसरी तरफ ईरान के वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबफ ने साफ किया है कि उनकी कुछ शर्तें पूरी हुए बिना अमेरिका से बातचीत नहीं होगी. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के आसार फिलहाल मुश्किल नजर आ रहे हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post