एकनाथ शिंदे और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात ने गरम की महाराष्ट्र की सियासी पारा,क्या होने वाला है कोई बड़ी खेल?

 एकनाथ शिंदे और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात ने गरम की महाराष्ट्र की सियासी पारा,क्या होने वाला है कोई बड़ी खेल?
Sharing Is Caring:

महाराष्ट्र का सियासी पारा चुनाव नतीजों के बाद और हाई है. अभी तक जहां महायुति ने सीएम के नाम पर कोई फैसला नहीं किया है तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी के घटक दल एनसीपी-एसपी के नेता जितेंद्र अव्हाड ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है. शरद पवार गुट के नेता ने वर्षा बंगला पहुंचकर कार्यवाहक सीएम शिंदे से मुलाकात की. शिंदे के सतारा जाने से पहले शरद गुट के नेता मिले।एकनाथ शिंदे दो दिनों के लिए सतारा जिला स्थित अपने गांव में रहेंगे. ऐसे में 29 और 30 नवंबर को मुंबई में महायुति की बैठक होने की संभावना नहीं है. यह बैठक रविवार को होगी जिसके लिए बीजेपी के पर्यवेक्षक मुंबई में रहेंगे।शिंदे के सतारा जाने को लेकर शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है. एकनाथ शिंदे की तबीयत ठीक न होने चलते वह अपने घर गए हैं. अच्छी तबीयत के लिए गए हैं. कल सम्मानपूर्वक मीटिंग हुई है. 60 विधायकों ने मिलकर यह संदेश शिंदे जी को दिया है कि हम चाहते है वह डिप्टी सीएम बनें.

1000433994

इसका फैसला खुद एकनाथ शिंदे करेंगे।उदय सामंत ने कहा कि उनका सरकार में रहना जरूरी है. लाड़की बहना योजना वही लेकर आए हैं इसलिए उनका सरकार में रहना जरूरी है. एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की मीटिंग होगी जिसमें गहराई से मंत्रीमंडल पर चर्चा होगी. हमारी ऐसी इच्छा है की एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा बने रहें।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post