ANM,GNM और फार्मेसी की परीक्षा को लेकर विधानसभा में गरमाया मुद्दा,NDA सरकार के खिलाफ दिखी नारेबाजी

 ANM,GNM और फार्मेसी की परीक्षा को लेकर विधानसभा में गरमाया मुद्दा,NDA सरकार के खिलाफ दिखी  नारेबाजी
Sharing Is Caring:

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होती है सदन में पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा. जेडीयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सरकार से पूछा कि, 2023 -24 और 2024 25 सत्र में दाखिल 500 संस्थानों में 50,000 छात्रों की अब तक परीक्षा नहीं हुई है. ऐसे में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि, 2023 -24 की परीक्षा इसी साल मार्च में हो जाएगी और 2024- 25 की परीक्षा भी जल्द ही करा लिया जाएगा, यह निर्देश दे दिया गया है और आगे भी नियमित परीक्षा हो इसका भी निर्देश दिया गया है.2 फरवरी से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई है और 27 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा. विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाली और किसान के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन भी हो रहा है लेकिन लंबे अरसे के बाद विधानसभा में प्रश्न काल बिना रोक-टोक के चल रहा है. जिससे सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर हो रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से सदन में नहीं आए हैं और इसके कारण सत्ता पक्ष के लोगों को विपक्ष पर हमला करने का मौका भी मिल रहा है।कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने स्थानीय सांसद क्षेत्र विकास योजना और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना को लेकर सवाल पूछा उन्होंने योजना के तहत 15 लाख रुपए के चलान छूट को विभागीय कार्य को बढ़ाकर 30 लाख रुपए किए जाने की मांग की.

1000681261

अभी खनन विभाग द्वारा चालान में छूट की की व्यवस्था 15 लाख रुपए तक है. इस पर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह खनन का मामला है, योजना का नहीं फिर भी इसकी समीक्षा करवाई जाएगी.विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा जारी है. राबड़ी देवी ने कहा, प्रतिदिन महिलाओं के साथ हो रहा बलात्कार छात्राओं की हत्या हो रही है. उन्होंने सवाल पूछा कि सरकार सदन में मौन क्यों है. सदन में सरकार को जवाब देना चाहिए.राजद की वारिसलीगंज विधायक अनिता ने उठाया सिंचाई के लिए बिजली का मुद्दा उठाया. उन्होने कहा कि किसानों के लिए 24 घंटा बिजली उपलब्ध होना चाहिए. सरकार के जवाब में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 14 घंटे बिजली दी जा रही है, किसान दिन रात पटवन नहीं करते हैं. लेफ्ट के अजय कुमार ने कहा कि 24 घंटे बिजली किसानों की मिलनी चाहिए. मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि लिख कर दें कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा तब इसपर विचार किया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post