बिहार में गिर रहा है तापमान,इस सप्ताह नहीं होने वाली है बारिश

 बिहार में गिर रहा है तापमान,इस सप्ताह नहीं होने वाली है बारिश
Sharing Is Caring:

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम की तरफ मुड़ गया है। ऐसे में बिहार के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। सुबह के समय बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। इस कारण ठंड का असर भी बढ़ गया। हालांकि राज्य में 20 नवंबर तक कहीं बी बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है।

IMG 20231116 WA0007

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक आज राज्य में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो यहां तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी के पुपरी में दर्ज किया गया। पुपरी में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम तापमान बांका में देखने को मिला जो कि गिरकर 28.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post