तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे,लालू यादव ने कर दिया बड़ा दावा

 तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे,लालू यादव ने कर दिया बड़ा दावा
Sharing Is Caring:

बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मजोशी लौट आई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार को जब पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए, तो वैशाली जिले के भगवानपुर में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उमड़े और राजद के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया गया।इस स्वागत में सबसे खास रहा लालू यादव के लिए तैयार किया गया पारंपरिक भोज, जिसमें मकई की रोटी, बथुआ का साग, लिट्टी और चोखा परोसा गया।

1000496839

केदार यादव ने इसे खास अपने घर पर बनवाया था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि हम तो सुदामा हैं और आज कृष्ण भगवान (लालू यादव) ने हमारे हाथों से रोटी-साग खाया। इससे बड़ी खुशी मेरे जीवन में कुछ नहीं हो सकती।इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अब वक्त आ गया है कि सभी लोग चुनावी अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद की नीतियों और जनहितकारी वादों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post